लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को पसंद आई बेटे अभिषेक बच्चन की 'द बिग बुल', फिल्म देखने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 9, 2021 18:46 IST

अभिषेक बच्चन की द बिग बुल को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है । न केवल दर्शकों की बल्कि उनके पिता और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे की सफलता पर बहुत खुश और उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आई है ।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे की फिल्म बिग बुल देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन।अमिताभ ने कहा, बेटे की सफलता पर बात करते हुए आंसू आ जाते हैं।अमिताभ ने कहा, मैं भी किसी अन्य पिता की तरह ही हूं

मुंबई : अभिषेक बच्चन की द बिग बुल को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है । न केवल दर्शकों की बल्कि उनके पिता और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे की सफलता पर बहुत खुश और उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आई है । उन्होंने अपने ब्लॉग में उनके प्रदर्शन की सराहना की है । 

मैं किसी अन्य पिता से अलग  नहीं हूं

बिग बी ने अपने ब्लॉग में अपने बेटे की फिल्म के बारे में लिखा, 'मुझे अपने बेटे की सफलता पर गर्व है । उन्होंने लिखा कि अभिषेक की सफलता के बारे में बात करते हुए हमेशा मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं । एक पिता के लिए अपने बेटे का रिपोर्ट कार्ड देखना बहुत गर्व का क्षण होता है । मैं भी किसी अन्य पिता की तरह ही हूं, जिसके लिए अपने बच्चे की सफलता पर बात करते हुए भावनाएं और आंसू छलक पड़ते है ।

पूरे परिवार के साथ देखी  बिग बुल - अमिताभ

अभिताभ ने कही कि वह फिल्म की रिलीज के पहले ही उसे अपने परिवार के साथ देख चुके थे लेकिन पूरी दुनिया के साथ इस फिल्म को देखना बिल्कुल अलग अनुभव था । सुपरस्टार ने कहा कि काम के बाद घर लौटना फिर डोंगल या इंटरनेट क्नेक्टिविटी की मदद से डिजनी हॉटस्टार से मोबाइल कनेक्ट करके बिस्कुट और पानी का पैकेट खोलते है और आप टीवी पर मेरे बेटे को देखना ..

द बिग बुल अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 80 के दशक के अंत की वित्तीय संकट की कहानी है । स्कैम 1992 पर आधारित फिल्म फिल्म को निर्देशन कुकी गुलाटी ने किया है । वहीं अभिषेक बच्चन ने हंसल शाह का किरदार बखूबी निभाया है । एक चालाक और बुद्धिमान आदमी के रूप में अभिषेक फिल्म में अच्छे लगते हैं । वहीं ट्वीटर पर भी लोग एक्टर अभिषेक बच्चन की अभिनय की तारीफ कर रहे हैं ।  

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?