लाइव न्यूज़ :

कोरोना से जूझ रहे महानायक अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर्स और नर्सेज को बताया भगवान दूत, सोशल मीडिया पर दिया ये खास संदेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2020 11:48 IST

ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या को कोरोना का रिझल्ट निगेटिव आने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया हैं। अमिताभ का इलाज अभी भी हॉस्पिटल में चल रहा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चनकोरोना वायरस से संक्रमित हैं और नानावटी अस्पताल में भर्ती हैंकोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती बिग बी ने अब डॉक्टर्स और नर्सेज का शुक्रिया अदा किया है

अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस से संक्रमित हैं और नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, इस दौरान वो लगातार अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। वहीं, बिग बी के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद फैंस भी उनके स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन रोज सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते हैं। कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती बिग बी ने अब डॉक्टर्स और नर्सेज का शुक्रिया अदा किया है।

हाल ही में अमिताभ ने हॉस्पिटल से डॉक्टर्स और नर्सेज के लिए पोस्ट शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने हेल्थकेअर वर्कर्स की तारीफ की है और उन्हें भगवान का दूत बताया हैं। अमितभ बच्चन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है।

अमिताभ बच्चन ने हॉस्पिटल से ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, "वे अत्याधिक परिस्थितियों में भी काम करते हैं, ताकि हम सुरक्षित रह सके। सफेद पीपीई किट पहने डॉक्टर, नर्स, सहायक कर्मचारी  सब भगवान के दूत हैं, फिर भी वह उनके लिए प्रार्थना करने का समय निकालते हैं, जिनके इलाज के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं,उनके मरीज। उनकी हाथ जोड़कर यही दुआ होती होगी। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या को कोरोना का रिझल्ट निगेटिव आने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया हैं। अमिताभ का इलाज अभी भी हॉस्पिटल में चल रहा हैं। अमिताभ ट्वीटर  के माध्यम से अपनी सेहत के अपडेट फैंस के साथ ट्वीट कर शेयर करते हैं

कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की खबर को बिग बी ने बताया गलत

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने उन सभी खबरों को सिरे खारिज किया था, जिसमें ऐसा कहा जा रहा था कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बिग बी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैंस को बताया था, 'ये खबर गलत, गैरजिम्मेदार और फर्जी है।' मालूम हो, अमिताभ और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज अभी भी जारी है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस