लाइव न्यूज़ :

भारत के इस राज्य में है अमिताभ बच्चन के नाम का वॉटरफॉल, खुद बिग बी भी हैं हैरान

By मेघना वर्मा | Updated: August 31, 2019 19:52 IST

अमिताभ बच्चन के नाम का ये झरना लाचुंग में चुंगथक और युमथंग वैली के बीच मौजूद है। इस पोस्ट के बाद लोग लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं और यहां जाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो केबीसी में बिजी हैं।अमिताभ बच्चन के इस शो की शुरुआत साल 2000 में हुई थी।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग पूरे वर्ल्ड में है। आज भी लोग अमिताभ बच्चन को ऑन स्क्रीन देखकर उनके दीवाने हो जाते हैं। अमिताभ बच्चन की दीवानगी का आलम ये है कि भारत के सिक्किम में अमिताभ बच्चन के नाम का झरना है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी। 

अपने ट्विटर अकाउंट पर अमिताभ बच्चन ने एक फोटो रीट्वीट की है। इस फोटो में तीन लोग दिखाई दे रहे हैं और उनके पीछे एक विशालकाय झरना दिख रहा है। जिसे भीम नाला फॉल्स या भीमा फॉल्स कहा जाता है। ये फोटो ट्विटर यूजर ने शेयर की है और लिखा है, 'सिक्किम नहीं आ पाया हूं और इस जगह नहीं जा पाया जिसका नाम उस उस आदमी के नाम पर रखा गया है'

अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट को रीट्वीट करके लिखा, 'यह सच नहीं हो सकता...झरने का नाम...' इसके बाद एक यूजर ने लिखा, 'आ गया भाई जी...अमिताभ बच्चन वॉटर फॉल। बहुत ऊंचा झरना है इसलिए इलाकाई लोगों ने इसका नामकरण कर दिया है बॉस के नाम से' वहीं इस पोस्ट पर एक और यूजर ने लिखा, 'हां सर ऐसा झरना है बच्चन फॉल्स के नाम से हम जनवरी 2019 में वहां गए थे।'

ये झरना लाचुंग में चुंगथक और युमथंग वैली के बीच मौजूद है। इस पोस्ट के बाद लोग लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं और यहां जाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। लाचुंग तकरीबन 8610 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां की हसीन वादियों के लिए हर साल लोग यहां घूमने आते हैं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?