लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की जगह राजीव गांधी को मिली थी 'बॉम्बे टू गोवा', जानिए कैसे फिल्म ने बदली बिग बी की जिंदगी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 5, 2020 22:04 IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कभी भी फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' (Bombay to Goa) के लिए पहली पसंद नहीं थे। उनसे पहले ये फिल्म राजीव गांधी को मिलने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देतमिल फिल्म ‘मद्रास टु पॉन्डिचेरी’ की हिंदी रीमेक है 'बॉम्बे टू गोवा'फिल्म में बिग बी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, मेहमूद और अरुणा ईरानी भी नजर आए थे

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मगर उनके संघर्ष के दिनों को कोई नहीं भुला सकता। बिग बी भले ही मशहूर कवी हरिवंश राय बच्चन के बेटे क्यों ना रहे हों, लेकिन बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। मालूम हो, फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' (Bombay to Goa) बिग बी को इंडस्ट्री में एक बड़ा ब्रेक दिया था। 

'बॉम्बे टू गोवा' ने बदली बिग बी की जिंदगी

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

हालांकि, इस फिल्म से पहले वो कुछ फिल्में कर चुके थे। मगर वो मुकाम इस फिल्म ने दिया उसके कारण उनकी जिंदगी बदल गई। वैसे इस बात की जानकारी बेहद कम लोगों को है कि फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' के लिए अमिताभ बच्चन डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मेहमूद (Mehmood) की पहली पसंद नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले इस फिल्म के लिए मेहमूद ने शुरुआत में तत्कालीन राजनेता राजीव गांधी को मुख्य भूमिका की पेशकश की, जिसने इसे ठुकरा दिया था।

मद्रास टू पांडिचेरी का रीमेक है फिल्म

राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) ने बाद में भारत के 6वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' का ऑफर अमिताभ बच्चन के पास गया था। इस फिल्म में बिग बी के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, मेहमूद और अरुणा ईरानी भी नजर आए थे। फिल्म में मेहमूद ने एक ड्राइवर का रोल निभाया था। बता दें,  बॉम्बे टू गोवा एक तमिल फिल्म मद्रास टू पॉन्डिचेरी की आधिकारिक रीमेक थी।

बिग बी को मिली थी जंजीर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

अरुणा ईरानी को इस फिल्म में कास्ट किया गया था क्योंकि वह एकमात्र ऐसी अदाकारा थीं जो अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए मान गई थीं। दरअसल, वह उस समय से ज्यादा फेमस नहीं थीं। फिल्म बॉम्बे टू गोवा में अपनी भूमिका के बाद अमिताभ बच्चन काफी मशहूर हो गए। ऐसे में सलीम-जावेद ने उन्हें फिल्म जंजीर ऑफर की, जिसके बाद बिग बी घर-घर मशहूर हो गए। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनमहमूदशत्रुघ्न सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया