लाइव न्यूज़ :

'बदला' हुई हिट लेकिन अमिताभ बच्चन को है ग़म, बिग बी और शाहरुख खान ने ट्विटर पर कसे एक-दूजे पर तंज

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 10, 2019 17:08 IST

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 130 करोड़ की कमाई की है, वहीं भारत में 85 करोड़ की अबतक की कमाई की है।

Open in App
ठळक मुद्देबदला फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती हुई है, जो एक स्पेनिश फिल्म पर आधारित है।फिल्म को डायरेक्ट सुजॉय घोष ने की है। शाहरुख खान की रेड चिली एंटरटेंमेंट कंपनी ने बदला को बनाया है। 

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 130 करोड़ की कमाई की है, वहीं भारत में 85 करोड़ की अबतक की कमाई की है। लेकिन फिल्म की सफलता पर किसी का भी ध्यान नहीं गया है। इसी बात से नाराज होकर अमिताभ बच्चन ने फिल्म के निर्माता शाहरुख खान को लेकर कुछ ट्वीट किए हैं, जो सोशल मीडिया वायरल हो रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के एक साइंस स्पोर्ट्स सिनेमा से बने पेज के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "काफी दिनों के बाद ही चलो किसी ने तो इस फिल्म की साइलेंट सफलता के बारे में बात की...क्योंकि न तो निर्माता, न ही डिस्ट्रीब्यूटर, न ही ऑनलाइन प्रोड्यूसर और किसी ने इंडस्ट्री में भी  इसके बारे में बात नहीं की। यहां तक कि इस फिल्म की सफलता पर कॉम्प्लीमेंट देने के लिए कोई एक सेकेंड भी खर्च नहीं कर रहा है।"

इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शाहरुख ने रिप्लाई किया, "सर हम तो इंतजार कर रहे हैं कि आप पार्टी कब दे रहे हैं हम सबको। हम हर रात जलसा के बाहर इंतजार करते हैं।"

इस ट्वीट को दोबार अमिताभ बच्चन ने रिट्वीट किया और लिखा, oye .. 🤣🤣🤣🤣🤣  फिल्म में काम हमने किया , प्रड्यूस आपने किया , प्रमोशन में निस्वार्थ  योगदान हमने दिया , अब पार्टी भी हम दें  !!!??? 😟😟.. जलसा के बाहर पूरी रात कोई भी नहीं आता है !!

इस ट्वीट को शाहरुख खान ने फिर से रिट्वीट कर लिखा, ''सर फिल्म आपकी है, एक्टिंग आपकी है, हिट आपकी वजह से हुई है, आप ना होते तो फिल्म हिट भी ना होती, तो पार्टी भी??''

बदला फिल्म के बारे में...

बदला फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती हुई है। बदला फिल्म की कहानी एक स्पेनिश फिल्म पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के अलावा अमृता सिंह भी अहम रोल में हैं। फिल्म को डायरेक्ट सुजॉय घोष ने की है। शाहरुख खान की रेड चिली एंटरटेंमेंट कंपनी ने बदला को बनाया है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनशाहरुख़ खानबदला मूवीतापसी पन्नू
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?