लाइव न्यूज़ :

20 सितंबर को 'झुंड' के साथ आएंगे अमिताभ बच्चन, इस खास रोल से फैंस को करवाएंगे रुबरु

By भाषा | Updated: February 20, 2019 05:49 IST

अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘झुंड’ इस साल 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Open in App

अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘झुंड’ इस साल 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैराट’ से मशहूर हुए नागराज मंजुले इस फिल्म से हिंदी फिल्मों में अपनी निर्देशन की पारी शुरू कर रहे हैं।

फिल्म में बच्चन नागपुर के रहने वाले, खेल के एक सेवानिवृत्त शिक्षक विजय बारसे की भूमिका निभा रहे हैं, जो झुग्गी बस्तियों में फुटबॉल का खेल शुरू करता है।

निर्माता कंपनी टी-सीरीज ने ट्वीट किया, ‘‘बच्चन अभिनीत ‘झुंड’ 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।’’ 

कृष्ण कुमार, राज हीरेमाथ, सविता राज हीरेमाथ, मंजुले के अलावा तांडव फिल्म्स एंटरटेनमेंट एवं आतपात प्रोडक्शन फिल्म के सहनिर्माता हैं।

कुछ समय पहले अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो फिल्म से जुड़ी हुईं थीं। तस्वीरें काफी अलग थीं, जिन्हें देखकर लगता है कि वो किसी गांव की हैं।  इन तस्वीरों में अमिताभ खाट पर आराम करते, बैलगाड़ी की सवारी करते और बस में सफर करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें नागपुर की थीं। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया