लाइव न्यूज़ :

'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ बच्चन का जबरदस्त लुक आया सामने, फैंस का पहचान पाना होगा बेहद मुश्किल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 21, 2019 11:14 IST

'महानायक' अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग मे बिजी चल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में अमिताभ बच्चन एक मकान मालिक का किरदार निभा रहे हैं। जबकि आयुष्मान खुराना उनके किराएदार के रूप में नजर आएंगे। पहली बार फिल्म आयुष्मान और अमिताभ साथ में काम करते नजर आएंगे।

'महानायक' अमिताभ बच्चन  इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग मे बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग यूपी की राजधानी लखनऊ में हो रही है।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन  के साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना भी नजर आने वाले हैं।

 शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग महमूदाबाद हाउस में शुरू हुई थी। अब फिल्म से जुड़ा अमिताभ का पहला लुक सामने आया है।  हर बार की तरह से बार भी इस फिल्म में भी अमिताभ का लुक बेहद अलग है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बिग बी का ये लुक शेयर किया है। इस फोटो में बिग बी एक बुड्ढे मुसलमान के लुक में हैं। जिसकी आंखों पर मोटा चश्मा है और नाक बेहद ही लंबी है। लंबी सफ़ेद दाढ़ी के साथ उनके हाव भाव भी बेहद ही अजीब है। 

फिल्म में अमिताभ बच्चन एक मकान मालिक का किरदार निभा रहे हैं। जबकि आयुष्मान खुराना उनके किराएदार के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग अलग अलग जगहों पर की जा रही है। पहली बार फिल्म आयुष्मान और अमिताभ साथ में काम करते नजर आएंगे। ये फिल्म 24 अप्रैल 2020 को पर्दे पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनआयुष्मान खुराना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस