लाइव न्यूज़ :

बाप कूल, बेटा ओल्ड स्‍कूल- '102 Not Out' का पहला लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2018 15:33 IST

अमिताभ बच्‍चन और ऋषि कपूर की फिल्‍म '102 नॉट आउट' का फैंस को इंतजार है। ऐसे में फिल्म का पहला लुक आज रिलीज कर दिया गया है।

Open in App

मुंबई( 23 मार्च):   अमिताभ बच्‍चन और ऋषि कपूर की फिल्‍म '102 नॉट आउट' का फैंस को इंतजार है। ऐसे में फिल्म का पहला लुक आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म से एक बार फिर से 27 साल बाद  ऋषि कपूर और अमिताभ बच्‍चन की जोड़ी इस फिल्‍म से वापस लौट रही है। इससे पहले अमिताभ और ऋषि की जोड़ी 'अमर अकबर एंथनी' में  नजर आई थी। इसमें दोनों भाई थे और अब  फिल्‍म '102 नॉट आउट' में अमिताभ और ऋषि इस फिल्‍म में बाप-बेटे के रूप में नजर आएंगे।

कहा जा रहा है फिल्म में ऋषि कपूर फिल्म में नकारात्‍मक बेटे बने नजर आएंगे तो वहीं अमिताभ बच्‍चन उनके बेहद 'कूल' अंदाज वाले पिता होंगे। बाप-बेटे की इसी मजेदार जोड़ी की केमिस्‍ट्री फिल्‍म के नए लुक में नजर आ रही है।

 फिल्‍म का नया पोस्‍टर अमिताभ और शेयर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऐसे में  ऋषि कपूर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'बाप कूल, बेटा ओल्‍ड स्‍कूल! पेश है 102 नॉट आउट का पहला लुक, 4 मई को इस बेहद अनोखे पिता-पुत्र की जोड़ी के साथ जीवन का जश्‍न मनाइए। मैं और अमिताभ बच्‍चन पूरे 27 सालों बाद साथ नजर आने वाले हैं'। 

इससे पहले इस फिल्‍म का टीजर भी रिलीज हो चुका है।  यह फिल्‍म एक ऐसे बाप और बेटे की कहानी है, जिसमें 102 की उम्र के बाद भी पिता काफी सकारात्‍मक है और वहीं उससे आधी उम्र का उसका बेटा जीवन में काफी नकारात्‍मक है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनऋषि कपूरबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस