लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि सोशल मीडिया पर हो गए ट्रोल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2020 14:45 IST

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों जमकर फोटो और वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें दुनिया के नक्शे पर भारत देश चमकता हुआ नजर आ रहा थाअमिताभ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कोरोना वायरस से इन दिनों भारत जंग लड़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद रविवार रात 9 बजे एक अनोखा नजारा देखने को मिला है। रात 9 बजे पीएम की अपील के बाद लोगों ने अपने घरों की लाइट बंद कर दी थी। घर के बाहर और बालकनी और छतों आदि पर लोगों ने दीया, मोबाइल की टार्च आदि जलाई। इस मुहिम में बॉलीवुड के भी लगभग सभी सितारे शामिल हुए हैं। अमिताभ बच्चन भी इस मुहिम में शामिल हुए थे।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह इन दिनों जमकर फोटो और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। ऐसे में अमिताभ ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें दुनिया के नक्शे पर भारत देश चमकता हुआ नजर आ रहा था

उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस पर तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं। लेकिन इसे लेकर बिग बी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। लोगों ने उनकी फोटो पर खूब कमेंट भी किये, साथ ही उन्हें सलाह भी दी। अमिताभ बच्चन  ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा है कि विश्व हमें देख रहा है, हम सब एक हैं।फिर क्या था बिग बी की इस फोटो पर यूजर ने लिखा कि क्या आप इस समय गंभीर हैं या आपका एकाउंट भक्त द्वारा हैक कर लिया गया है? वहीं, दूसरे यूजर ने बिग बी की पोस्ट पर कमेंट किया, "कोई फोन ले लो सर के हाथ से। मीडिया यूजर ने बताया कि यह पिक्चर पुरानी है। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग को लेकर एक वीडियो मैसेज देशवासियों के सामने पेश किया था। पीएम मोदी ने अपने मैसेज में 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए मोमबत्ती और दीया जलाने का आह्वान किया था। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया