लाइव न्यूज़ :

51 साल पुरानी फोटोशूट की अमिताभ बच्चन ने फोटो की शेयर, कहा-ना कोई स्टार था ना स्टाइल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 15, 2020 12:11 IST

अपनी पोस्ट में चाहे अमिताभ बच्चन ने मजाक में ये कहा हो कि इस प्रोजेक्ट में कोई स्टार या स्टाइल नहीं था। लेकिन उनके फैंस इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं

Open in App
ठळक मुद्देसदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैंअमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तरह तरह की फोटो और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं

सदी के महानायक अपने फैंस से जुड़ने के अलग अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और तरह तरह की फोटो और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। आजकल के इस मुश्किल समय में भी घर पर बैठकर अमिताभ फैंस का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।बिग बी ने अपने पहले मैगजीन फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है। 

अमिताभ ने हाल ही में अपने चाहने वालों को एक सरप्राइज दिया है। अमिताभ ने अपने पहले फोटोशूट की फोटो फैंस के लिए शेयर की है।उन्होंने एक फिल्म मैगजीन के लिए कराई थी। ये बात है साल 1969 की।

अमिताभ ने अपने पहले फोटोशूट की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि 1969 में इंडस्ट्री ज्वॉइन करने के बाद फिल्म मैगजीन के लिए मेरा पहला फोटोशूट, ये स्टार एंड स्टाइल के लिए था। फिल्मफेयर मैगजीन के अलावा उस दौर में ये दूसरी पॉपुलर मैगजीन थी। जर्नलिस्ट देवयानी चौबल को लगता था कि मैं स्टार भी हूं और मुझमें स्टाइल भी है, वो ऐसा सोचती थीं लेकिन यकीनन ही इस प्रोजेक्ट में ना कोई स्टार था ना स्टाइल। इस फोटोशूट में अमिताभ बच्चन ने ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है।  इस अंदाज में अमिताभ ये कहने की कोशिश कर रहे हैं कि इस प्रोजक्ट के वक्त कोई स्टार या स्टाइल नहीं था। अमिताभ ने अपनी मेहनत के बल पर जो मुकाम पाया है वहां तक किसी का भी पहुंच पाना नामुमकिन है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस