लाइव न्यूज़ :

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर गदगद हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर कहा-कृतज्ञ हूं मैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 25, 2019 10:54 IST

एक लंबे समय से अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के जरिए फैंस को मनोरंजित कर रहे हैं। अमिताभ इन दिनो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं।

Open in App

बॉलीवुड के शंहशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को ट्वीट करके सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी दी है। इस खबर के सामने आते ही हर कोई महानयक को बधाई देने को लग गया है। फैंस से लेकर फिल्म सितारे तक हर किसी ने इस खास मौके के लिए उनको बधाई दी है। ऐसे में अब अमिताभ ने इस उपलब्धि के लिए आभार जताया है।

अपने ट्विटर अकांउट पर अमिताभ ने आभार जताया है। ट्वीट करते हुए अमिताभ ने एक फोटो भी शेयर की है। अमिताभ ने लिखा है कि कृतज्ञ हूँ मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद  ... मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूँ। अमिताभ ने इस तरह से अपने ही अंदाज में सरकार हर फैंस सभी का शुक्रिया अदा किया है। वहीं, अमिताभ के इस ट्वीट पर फैंस की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मंगवार को प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा करते हुए ट्वीट किया था कि 2 पीढ़ियों को प्रेरित और मनोरंजन करने वाले अमिताभ बच्चन का सर्वसम्मति से दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स के लिए चयन हुआ है। इस बात से पूरा देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय खुश है। मेरी ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?