लाइव न्यूज़ :

दीपिका-प्रभास की फिल्म में बिग बी की एंट्री,मेकर्स ने सरप्राइज से उठाया पर्दा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 10, 2020 10:47 IST

निर्देशक नाग अश्विन भी अमिताभ के साथ काम करने को लेकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं. अश्विन ने कहा कि इस फिल्म में बिग बी का फूल लेंथ किरदार होगा

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास और दीपिका की फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई है।फिल्म के मेकर्स ने फैंस को ये बड़ा सरप्राइज दिया है।

'बाहुबली' स्टार प्रभास और बॉलीवुड मस्तानी दीपिका पादुकोण की फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है. जी हां, प्रभास, दीपिका और अमिताभ की तिकड़ी जल्द ही वैजयंती मूवीज के साथ मिलकर फिल्मी कमाल दिखाने की तैयारी कर रही है. यह एक मेगा बजट और बहुभाषी फिल्म होगी.

इसमें अमिताभ बच्चन को महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कास्ट किया गया है. वैजयंती मूवीज ने अपने 50 साल के सफर में कई यादगार फिल्में बनाई हैं. इस प्रोडक्शन हाउस की पिछली पेशकश 'महानटी' लीजेंडरी अभिनेत्री सावित्री के जीवन पर आधारित थी, जिसने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते. वैजयंती मूवीज के संस्थापक और प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त के लिए उनका आगामी प्रोजेक्ट किसी सपने से कम नहीं है.

दत्त का मानना है कि स्वर्गीय लीजेंडरी एनटीआर, अमिताभ बच्चन के प्रशंसक थे और उन्होंने उनकी कुछ सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों के तेलुगू रीमेक में अभिनय भी किया था. दत्त ने कहा, ''एनटीआर और मैंने अमिताभ की लैंडमार्क फिल्म 'शोले' कई बार देखी, जो एनटीआर के रामकृष्ण थिएटर में एक साल से अधिक समय तक चली थी. इतने सालों के बाद वैजयंती मूवीज के बैनर तले भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ इस प्रतिष्ठित फिल्म में काम करना मेरे लिए बहुत ही गर्व और सौभाग्य की बात है.

एनटीआर के साथ इस प्रोडक्शन हाउस ने अपने सिने सफर की शुरुआत की थी. इस प्रोडक्शन हाउस का नामकरण भी उन्होंने ही किया था. '' निर्देशक नाग अश्विन भी अमिताभ के साथ काम करने को लेकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं. अश्विन ने कहा कि इस फिल्म में बिग बी का फूल लेंथ किरदार होगा, जो उनके साथ पूरा न्याय करेगा. यह फिल्म 2022 में दुनिया भर में रिलीज के लिए निर्धारित है.

टॅग्स :प्रभासदीपिका पादुकोणअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?