लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने 'Selfie' का बताया मजेदार हिंदी ट्रांसलेशन, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2020 13:01 IST

अमिताभ की हिंदी बहुत अच्छी है ये हर कोई जानता है। एक बार फिर से अमिताभ ने इसका प्रूफ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ ने अंग्रेजी शब्द सेल्फी का मजेदार हिंदी ट्रांसलेशन बताया है।बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की लिस्ट बहुत ही लंबी है।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की लिस्ट बहुत ही लंबी है। अमिताभ अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अमिताभ ट्विटर पर फैंस के लिए शायरी, कविता और जोक्स सभी शेयर करते हैं। अमिताभ हाल ही में अपनी एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

अमिताभ की हिंदी बहुत अच्छी है ये हर कोई जानता है। एक बार फिर से अमिताभ ने इसका प्रूफ दिया है। अमिताभ ने अंग्रेजी शब्द सेल्फी का मजेदार हिंदी ट्रांसलेशन बताया है।

अमिताभ ने ट्विटर पर सेल्फी का हिंदी ट्रांसलेशन बताते हुए लिखा है कि व्यतिगत दूरभाषित यंत्र से हस्त उत्पादित स्व चित्र....व द य स ह उ स च...वदय सह उसच। इसके साथ ही अमिताभ ने ब्लैक एंड व्हॉइड कलर की अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

फोटो में अमिताभ हंसते नजर आ रहे हैं। उनका ये ट्वीट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अमिताभ द्वारा बताए गए सेल्फी का यह हिंदी ट्रांसलेशन काफी मजेदार है। इन शब्दों को जवाब सुनकर एक बार को आप भी इसका मतलब नहीं समझ पाएंगे।

हाल ही में अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा है। फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़े सम्मान पाने के लिए बिग बी को हर किसी ने शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर अमिताभ की पत्नी जया बच्चन और बेटा अभिषेक मौजूद रहे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया