लाइव न्यूज़ :

GoodBye: 'गुडबाय' के जरिए रश्मिका मंदाना कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म की रिलीजिंग डेट का हुआ ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 17:31 IST

प्रोडक्शन के सोशल मीडिया पेज से शनिवार को ट्वीट किया गया है कि “जीवन, परिवार और रिश्तों के बारे में एक दिल को छू लेने वाली कहानी का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए!

Open in App
ठळक मुद्देयह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगीएकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने किया है फिल्म का निर्माण इस फिल्म के जरिए रश्मिका मंदाना करेंगी हिंदी फिल्म में डेब्यू

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और 'पुष्पा' स्टार रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'गुडबाय' की रिलीज डेट का खुलासा हो चुका है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीजिंग डेट ऐलान कर दिया है। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस फिल्म के जरिए मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण एकता आर कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स ने किया है। 

प्रोडक्शन के सोशल मीडिया पेज से शनिवार को ट्वीट किया गया है कि “जीवन, परिवार और रिश्तों के बारे में एक दिल को छू लेने वाली कहानी का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए! गुडबाय 7 अक्टूबर, 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है!”

ट्विटर फिल्म के जिस सीन की फोटो साझा की गई है, उस तस्वीर में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही हैं। चेहरे पर तिरंगे बना पूरा परिवार टीवी पर कुछ देख रहा है। तस्वीर में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं सोफे के किनारे पर बैठीं रश्मिका उन्हें पॉपकॉर्न दे रही हैं। नीना गुप्ता सोफे के नीचे बैठी हैं। परिवार के बाकी सदस्य भी जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता पहली बार साथ नजर आएंगे। नीना गुप्ता फिल्म में बिग बी की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। नीना गुप्ता और अमिताभ बच्चन दोनों के दिल में एक-दूसरे के प्रति बेहद सम्मान है और अभिनेत्री उनके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं।

विकास बहल द्वारा निर्देशित यह फिल्म जीवन, परिवार और रिश्तों के बारे में कहानी कहानी बयां करेगी, जो दर्शकों को हंसी, गर्मजोशी और आंसुओं से भरी भावनाओं के उतार-चढ़ाव का अनुभव कराएगी। इसमें नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनरश्मिका मंदानाBalaji Telefilms Limited
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीमुझे बहुत दुख और तकलीफ?, मां के ऑडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रश्मिका मंदाना

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?