लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन ने अमर सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा- केवल प्रार्थनाएं बची हैं

By भाषा | Updated: August 2, 2020 14:15 IST

अमिताभ बच्चन ने अपने करीबी मित्र और राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके साथ अपने मित्रतापूर्ण संबंधों को याद किया।

Open in App
ठळक मुद्देऐसा माना जाता है कि जब अमिताभ बच्चन का प्रोडक्शन हाउस अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) दिवालिया होने के कगार पर था तब सिंह ने उनकी मदद की थीजया बच्चन को राजनीति में लाने का श्रेय भी अमर सिंह को जाता है

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने करीबी मित्र एवं राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी और उनके साथ अपने मित्रतापूर्ण संबंधों को याद किया। सिंह (64) का सिंगापुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया था। उनका 2011 में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और लंबे समय से उनकी तबियत खराब चल रही थी। बीते कई महीनों से उनका सिंगापुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

बच्चन और सिंह की दोस्ती करीब दो दशक पुरानी थी। बच्चन (77) ने अपने ब्लॉग पर सिर झुकाए हुए श्वेत-श्याम तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘शोक में डूबे, सिर झुकाए, केवल प्रार्थनाएं बची हैं। करीबी जीवन, करीबी संबंध और आत्मा नहीं रही।’’ ऐसा माना जाता है कि जब अमिताभ बच्चन का प्रोडक्शन हाउस अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) दिवालिया होने के कगार पर था तब सिंह ने उनकी मदद की थी और इस तरह उन दोनों के बीच मित्रता की शुरुआत हुई। जया बच्चन को राजनीति में लाने का श्रेय भी अमर सिंह को जाता है। 

वह साल 2004 में समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा सदस्य बनी थीं। लेकिन बच्चन और सिंह की मित्रता में तब खटास आई जब सिंह को सपा से निकाल दिया गया और जया बच्चन ने पार्टी में बने रहने का फैसला किया। इस वर्ष फरवरी में सिंह ने बच्चन परिवार से अपने मतभेदों को भुलाते हुए ट्विटर पर लिखा था, ‘‘आज मेरे पिता की पुण्यतिथि है और मुझे सीनियर बच्चन जी से इस बारे में संदेश मिला है। जीवन के इस पड़ाव पर जब मैं जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा हूं, मैं अमित जी और उनके परिवार के लिए मेरी अत्यधिक प्रतिक्रियाओं पर खेद प्रकट करता हूं। ईश्वर उन सभी का भला करें।’’ 

टॅग्स :अमर सिंहअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया