लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की आंख में हुई परेशानी तो एक्टर को याद आया मां का पल्लू, लिखा दिल छू जाने वाला पोस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 14, 2020 12:06 IST

अमिताभ को आंखों में परेशानी हो गई है इस बात की जानकारी खुद महानायक ने दी है। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर किसी के दिल राज करते हैंअमिताभ अभी तक अपनी नायाब एक्टिंग से फैंस को दीवाना कर रहे हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन  हर किसी के दिल राज करते हैं।अमिताभ अभी तक अपनी नायाब एक्टिंग से फैंस को दीवाना कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन की तबियत काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही है। कुछ दिनों पहले ही अमिताभ अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब अमिताभ की आंखों में दिक्कत हो गई है।

अमिताभ को आंखों में परेशानी हो गई है इस बात की जानकारी खुद महानायक ने दी है। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। अमिताभ ने काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस के दिल को छू जाने वाला है।

अमिताभ ने पोस्ट में लिखा है अमिताभ ने लिखा है कि बायीं आंख फड़कने लगी, सुना था बचपन में अशुभ होता है। गए दिखाने डॉक्टर को , तो निकला ये 👇🏿 एक काला धब्बा आंख के अंदर। डॉक्टर बोला कुछ नहीं है , उम्र की वजह से , जो सफेद हिस्सा आंख का होता है , वो घिस गया है। जैसे बचपन में मां अपने पल्लू को गोल बनाकर, फूंक मारकर, गरम करके आंख में लगा देती थीं, वैसा करो, सब ठीक हो जाएगा। मां तो हैं नहीं अब, बिजली से रुमाल को गरम करके लगा लिया है। पर बात कुछ बनी नहीं, मां का पल्लू , मां का पल्लू होता है !!'

इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि अमिताभ को अपनी मां तेजी बच्चन की काफी याद आ रही है। अमिताभ अपनी मां और पिता के काफी करीब थे, उनको याद करते हुए वह आए दिन पोस्ट करते रहते हैं।

 हाल ही में अमिताभ  ने एक वीडियो ट्वीट कर पुराने दिनों को याद किया था. उन्होंने लिखा, 'ऐसे पल...हमेशा प्यारे होते हैं और जीए जाते हैं। शेयर किया गया यह वीडियो एक मिनट 4 सेकेंड का है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस