लाइव न्यूज़ :

अभिषेक ने कोरोना को हराया तो अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में किया बेटे का स्वागत, ट्वीट कर बताया एक्टर का निकनेम

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 8, 2020 16:57 IST

अभिनेता अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट अब कोरोना नेगेटिव आई है, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में उनका घर पर स्वागत किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा घर में तुम्हारा स्वागत है भयू।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना नेगेटिव आई अभिषेक बच्चन की रिपोर्टनानावटी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को अभिषेक ने कहा धन्यवाद

मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जुलाई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। यही नहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद सभी का मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऐसे में जहां धीरे-धीरे सब स्वस्थ हो गए तो वहीं अभिषेक ने भी अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर की।

दरअसल, तकरीबन 29 दिन से नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। अभिषेक बच्चन ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है। इस खबर के हर किसी के बीच खुशी छा गई है। वहीं, बेटे के कोरोना नेगेटिव होने के बाद बिग ने खास अंदाज में घर पर अभिषेक का स्वागत किया। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'घर पर तुम्हरा स्वागत है भयू....भगवान महान है।' 

मालूम हो, अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'एक वचन तो वचन ही होता है। आज दोपहर में मेरी रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। मैंने आप लोगों से कहा था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे परिवार और मेरे लिए आपने जो प्रार्थनाएं कीं, उसके लिए धन्यवाद। नानावटी अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने जो कुछ भी किया उसके लिए उनको मेरा शाश्वत आभार। धन्यवाद।' 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?