लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को हुआ बुखार, ट्वीट कर कहा- राष्ट्रीय पुरस्कार में शामिल नहीं हो पाउंगा..बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है..मुझे अफसोस है..

By भाषा | Updated: December 22, 2019 20:19 IST

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10,00000 रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को 2017 में दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देउपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सोमवार को ये पुरस्कार प्रदान करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद पुरस्कार विजेताओं के लिए बाद में एक चाय पार्टी आयोजित करेंगे।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार को कहा कि वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे क्योंकि उन्हें बुखार है। बच्चन (77) ने ट्विटर पर यह विचार साझा किया। उन्हें नयी दिल्ली में सोमवार को होने वाले इस समारोह में 2018 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है।बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘बुखार है... ! यात्रा की इजाजत नहीं है...दिल्ली में कल राष्ट्रीय पुरस्कार में शामिल नहीं हो पाउंगा...बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है...मुझे अफसोस है...।’’ इस पुरस्कार का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है जिन्हें भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है। यह पुरस्कार 1969 में शुरू हुआ था।इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, एक शॉल और 10,00000 रुपये नकद प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को 2017 में दिया गया था। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सोमवार को ये पुरस्कार प्रदान करेंगे। परंपरागत रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति कोविंद पुरस्कार विजेताओं के लिए बाद में एक चाय पार्टी आयोजित करेंगे।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया