लाइव न्यूज़ :

'अमिताभ बच्चन, अजय, रणवीर और शाहरुख पर तंबाकू-गुटखा को बढ़ावा देने का आरोप'; बिहार की अदालत में अभिनेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By अनिल शर्मा | Updated: May 20, 2022 09:58 IST

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देसामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने अभिनेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैहाशमी ने कहा कि ये अभिनेता पैसों के लिए लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैंउक्त मामले पर सुनवाई 27 मई 2022 को होगी

मुजफ्फरपुरः बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन, रणवीर सिंह के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की एक अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने मुकदमा दर्ज कराया है। हाशमी ने इन अभिनेताओं पर तंबाकू और गुटखा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने उक्त अभिनेताओं पर अपनी लोकप्रियता और स्टारडम के बेजा इस्तेमाल का आरोप लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि देश में उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और वे गुटखा का प्रचार करते हैं। जिसे खाने से हमसभी को कैंसर हो सकता है।

तमन्ना हाशमी ने आगे बताया कि ये अभिनेता पैसों के लिए लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। और वे इससे काफी आहत हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हाशमी ने मुजफ्फरपुर के सीजीएम अदालत में आईपीसी की धारा 467, 468, 420, 120बी, 311 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। याचिकाकर्ता ने कहा है कि माननीय न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया है और इस मामले पर सुनवाई की तारिख 27  मई 2022 को रखी गई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अक्षय कुमार ने सार्वजनिक रूप से पान मसाला ब्रांड विमल के साथ अपना करार खत्म करने की घोषणा की थी। उन्होंने इसे प्रोमोट करने को लेकर अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी थी। साथ ही उन्होंने वादा किया था कि विज्ञापन से कमाए पैसों का इस्तेमाल वे किसी नेक काम में करेंगे। अक्षय कुमार के इस कदम के बाद अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान पर लोग इस बात का दबाव बनाने लगे कि वे भी तंबाकू और गुटखा को बढ़ावा देना बंद करें। लोगों ने कई मीम्स भी बनाए। कइयों ने कहा कि पद्मश्री जैसा सम्मान पानेवाले ये अभिनेता गुटखा बेच रहे हैं। 

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअजय देवगनशाहरुख़ खानरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच