लाइव न्यूज़ :

अमर सिंह का बॉलीवुड कनेक्शन: जानिए किन-किन मुद्दों के कारण चर्चा का विषय बने थे दिग्गज नेता

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2020 19:02 IST

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का शनिवार दोपहर 64 साल की उम्र में निधन हो गया। जानिए अमर सिंह के बॉलीवुड कनेक्शन के बारे में।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सदस्य अमर सिंह 64 साल की उम्र में निधन हो गयाअमर सिंह लंबे समय से बीमार थे

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। सिंह का 2011 में किडनी का प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 27 जनवरी 1956 को जन्मे अमर सिंह अक्सर अपने राजनीतिक सफ़र को लेकर चर्चा का विषय बने रहते थे। मगर उन्होंने बॉलीवुड को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरीं। उनका फिल्म इंडस्ट्री से बेहद खास कनेक्शन था।

शाहरुख संग हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक बार बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अमर सिंह को लेकर कहा था कि उनकी आंखों में दरिंदगी नजर आती है। इस बयान के बाद शाहरुख के मुंबई स्थित घर के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जोकि उनसे माफ़ी मांगने की बात कह रही थी। यही नहीं, शाहरुख खान ने अमर सिंह पर ये भी आरोप लगाया था कि वो उनके बच्चों को डराने की कोशिश कर रहे थे।

बोनी कपूर और श्रीदेवी से कनेक्शन

कहा जाता है कि अमर सिंह फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और श्रीदेवी के बेहद करीब थे। यही नहीं, एक बार उनके लिए श्रीदेवी ने लोकसभा चुनाव में कैंपेन भी किया था। उस वक्त काफी लोगों ने उन्हें इग्नोर कर दिया था, तब बोनी कपूर उनके साथ खड़े थे।

सपा में कराई थी संजय दत्‍त-जया प्रदा की एंट्री

समाजवादी पार्टी में संजय दत्त और जया प्रदा की एंट्री कराने वाले अमर सिंह ही थे। मगर बताया जाता है कि संजू बाबा ने बाद में राजनीति से हाथ जोड़ लिए थे और कहा था कि राजनीति में आना उनकी भूल थी।

बिपाशा बासु का ऑडियो टेप

साल 2006 में एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर कथित तौर पर कहा गया कि ये बिपाशा बासु और अमर सिंह का ऑडियो है। इसको लेकर कई सारी सही और गलत बातें सामने आई थीं। ऐसे में हर तरह इसी ऑडियो टेप के चर्चे थे। कथित ऑडियो टेप में बिपाशा और अमर के बीच काफी बातें सुनाई दी थीं, जोकि उचित नहीं थीं। 

टॅग्स :अमर सिंहशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल