लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से मांगी माफी, कहा- इस मोड़ पर जहां मैं जिंदगी और मौत के बीच हूं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 18, 2020 15:40 IST

एक खास वीडियो भी अमर सिंह के द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह काफी बीमार नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि आज ही दिन मेरे पूज्य पिता जी का स्वर्गवास हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा सांसद अमर सिंह ने हाल ही में ट्वीट किया और एक वीडियो शेयर किया है अमर सिंह एक बार फिर से अमिताभ बच्चन की बात करते नजर आ रहे हैं

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने हाल ही में ट्वीट किया और एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो की बात करें तो अमर सिंह एक बार फिर से अमिताभ बच्चन की बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं अमर सिंह ने ट्वीट किया है और लिखा है कि आज मेरे पिता जी की पुण्यतिथि है, इसे लेकर मुजे अमिताभ बच्चन जी से मैसेज मिला। जीवन के इस पड़ाव पर जब मैं जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहा हूं मुझे अमित जी और उनके परिवार के खिलाफ प्रतिक्रिया के लिए खेद है। भगवान उन सभी को आशीर्वाद दे।

इसके साथ ही एक खास वीडियो भी अमर सिंह के द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में वह काफी बीमार नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि आज ही दिन मेरे पूज्य पिता जी का स्वर्गवास हुआ था। यह तारीख पिछले दशक से लगातार अमिताभ बच्चन हमेशा याद रखते हैं। पिछले 10 साल से मैं बच्चन परिवार से अलग हूं।

यहां क्लिक करके देखें वीडियो

ये भी कोशिश की कि दिल में मेरे लिए नरफत हो। फिर भी उन्होंने मेरे पिता का स्मरण किया। उन्होंने आगे कहा है कि इसी सिंगापुर में 10 साल पहले गुर्दे की बीमारी के लिए मैं और अमिज जी 2 महीने के लिए साथ रहे थे। इसके बाद हमारा साथ रहा। लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद भी उसमें कोई बदलाव नहीं आया। चाहें मेरा बर्थडे हो या पिता जी के स्मरण का दिन।

उन्होंने कहा है कि मैंने अनावश्यक कूर से गलत बर्ताब दिखाया।60 के ऊपर जीवन की संध्या होती है और एक बार फिर मैं जिंदगी की चुनौतियों के बीच गुजर रहा हूं। मुझे लगता है कि मुझे सार्वजनिक रूप से उनके प्रति नर्मी रखती चाहिए थी। अपने कटु वचनों के लिए खेद प्रगट करना चाहिए था।  मेरे मन में कटुका और नफरत से ज्यादा उनके व्यवहार के प्रति निराशा रही। लेकिन उनके मन में ऐसा कुछ नहीं था, बल्कि उनके मन में कोई न कोई अन्य भाव है। ऐसे में उन्होंने पिताजी को याद किया। अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की दोस्ती काफी पुरानी रही है। एक वक्त ऐसा आ गया था जब अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया था।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनअमर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?