लाइव न्यूज़ :

अल्लू अर्जुन ने बड़ी रकम दिए जाने के बावजूद तंबाकू का विज्ञापन करने से किया इनकार, कह दी ये बड़ी बात...

By अनिल शर्मा | Updated: April 20, 2022 10:35 IST

कुछ साल पहले, साईं पल्लवी ने भी एक फेयरनेस क्रीम को प्रमोट करने से इनकार कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक साईं को विज्ञापन के लिए  2 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन नहीं चाहते कि उनके प्रशंसक विज्ञापन देखें और उत्पाद का सेवन शुरू करेंअल्लू अर्जुन को विज्ञापन के लिए काफी मोटी रकम दी जा रही थी

मुंबईः विज्ञापनों को लेकर फिल्म अभिनेता हमेशा निशाने पर रहते हैं। उनके प्रशंसक इस बात से खासे नाराज होते हैं कि वे मोटी रकम के लिए वैसे विज्ञापन करने लगते हैं जो समाज और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। हालांकि दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी चर्चा ज्यादा हो रही है। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मोटी रकम के प्रस्ताव के बावजूद उन्होंने एक तंबाकू कंपनी के लिए विज्ञापन करने से इनकार कर दिया है। अल्लू अर्जुन के एक करीबी सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में लिखा गया है,  अल्लू अर्जून को तंबाकू ब्रांड के विज्ञापन के लिए एक मोटी रकम मिली, लेकिन उन्होंने बिना सोचे-समझे इसे अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह व्यक्तिगत रूप से इसका सेवन नहीं करते हैं।

बकौल रिपोर्ट, अभिनेता नहीं चाहते कि उनके प्रशंसक विज्ञापन देखें और उत्पाद का सेवन शुरू करें, जिससे लत लग सकती है। सूत्र ने आगे बताया कि "फिल्मों में धूम्रपान करना उनके नियंत्रण में नहीं है, लेकिन जब भी संभव हो उन्होंने उपभोग के विचार के खिलाफ होने के संदेश को प्रसारित किया है।"

गौरतलब है कि कुछ साल पहले, साईं पल्लवी ने भी एक फेयरनेस क्रीम को प्रमोट करने से इनकार कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक साईं को विज्ञापन के लिए  2 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। बता दें कि पिछले साल अमिताभ बच्चन को भी लोगों ने इस बात के लिए काफी भलाबुरा कि वह पैसे के लिए तंबाकू का विज्ञापन कर रहे हैं। तब एक राष्ट्रीय तंबाकू विरोधी संगठन ने अमिताभ बच्चन से पान मसाला को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन से हटने का आग्रह किया था।

टॅग्स :अल्लू अर्जुनTobacco Association of Indiaअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

कारोबारCigarette price hike in India: 1 फरवरी 2026 से  बीड़ी, सिगरेट और पान मसाला महंगा, शौकीनों की जेब पर असर?

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?