लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की पहली वेडिंग एनिवर्सरी आज, नीतू कपूर और सोनी राजदान ने खास अंदाज में किया विश

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 14, 2023 10:57 IST

काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल लव बर्ड्स आखिरकार 14 अप्रैल 2022 को एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया और रणबीर ने अपनी बच्ची का नाम राहा रखा है।यह नाम राहा की दादी नीतू कपूर ने चुना था।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शुक्रवार (14 अप्रैल) को अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शुक्रवार (14 अप्रैल) को अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल लव बर्ड्स आखिरकार 14 अप्रैल 2022 को एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। नवंबर 2022 में आलिया और रणबीर ने अपने पहले बच्चे का परिवार में स्वागत किया।

इस खास दिन को सेलिब्रेट करते हुए आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर रणबीर और आलिया की शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं और उन्हें विश किया। तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पिछले साल इस दिन मेरे प्रियजनों ने अच्छे और बुरे समय में और हर तरह के समय में एक-दूसरे के साथ रहने का वादा किया था। आप दोनों को हैप्पी एनिवर्सरी। आप दोनों की आगे की यात्रा मंगलमय हो।"

नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी के फंक्शन से आलिया और रणबीर की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के बैकग्राउंड में ऋषि कपूर का चित्र भी है। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सालगिरह मुबारक हो मेरे खूबसूरत लोग। मेरे दिल की धड़कन। प्यार और आशीर्वाद।" बता दें कि आलिया और रणबीर ने अपनी बच्ची का नाम राहा रखा है। यह नाम राहा की दादी नीतू कपूर ने चुना था।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरसोनी राजदान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार