लाइव न्यूज़ :

Ram Setu: फिल्म 'राम सेतु' का लांच हुआ टीजर, 3 दिन में मिशन पूरा करने निकले अक्षय कुमार, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 26, 2022 14:12 IST

राम सेतु के टीजर में अक्षय कुमार जंगलों से भागते हुए और कीचड़ भरे रास्तों पर फिसलते हुए, विस्फोटों और गोलियों से जूझते हुए दिखाई देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' का टीजर रिलीज हो गया है।फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी नजर आने वाली हैं।फिल्म का प्लॅाट एक रहस्य है लेकिन टीजर से ऐसा प्रतीत होता है कि राम सेतु को बचाने के लिए अक्षय के पास केवल तीन दिन हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी नजर आने वाली हैं। सामने आए टीजर में एक्टर को एक एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है जो पौराणिक राम सेतु को बचाने के लिए एक मिशन पर है।

फिल्म का प्लॅाट एक रहस्य है लेकिन टीजर से ऐसा प्रतीत होता है कि राम सेतु को बचाने के लिए अक्षय के पास केवल तीन दिन हैं। टीजर में जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और सत्यदेव कंचरण की झलक देखने को मिली है। टीजर में अक्षय जंगलों के बीच भागते हुए नजर आ रहे हैं। राम सेतु को तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर रामेश्वरम द्वीप और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के बीच स्थित चूना पत्थर की एक श्रृंखला कहा जाता है।

रामायण के अनुसार, भगवान राम ने सीता माता को रावण से छुड़ाने के लिए लंका पहुंचने के लिए इस पुल का निर्माण किया था। बता दें कि पहले अक्षय कुमार ने फिल्म को अतीत, वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के बीच एक सेतु के रूप में वर्णित किया था। फिल्म की घोषणा दिवाली 2020 पर एक पोस्टर के साथ की गई थी जिसमें अक्षय भगवान राम की एक छवि के खिलाफ खड़े दिखाई दे रहे थे।

राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित अमेजन प्राइम वीडियो, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और लाइका प्रोडक्शंस के साथ किया गया है। कटपुतली, सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और रक्षा बंधन के बाद राम सेतु साल में अक्षय की पांचवीं फिल्म है। फिल्म राम सेतु इस साल दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारजैकलीन फर्नांडीज़नुसरत भरूचा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार