लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की शूटिंग पूरी, अगले साल 21 मार्च को होगी रिलीज

By भाषा | Updated: December 17, 2018 14:18 IST

अक्षय और परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को ट्विटर पर फिल्म रिलीज होने की तारीख की घोषणा की।

Open in App

सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी’ अगले साल 21 मार्च को सिनेमाघरों में दिखायी देगी। फिल्म का निर्माण 'केप ऑफ गुड होप फिल्म्स'और करण जौहर की 'धर्मा प्रोडक्शंस' ने किया है। अनुराग सिंह ने इसका निर्देशन किया है।

अक्षय और परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को ट्विटर पर फिल्म रिलीज होने की तारीख की घोषणा की। टीम ने हाल में जयपुर में इसकी अंतिम शूटिंग पूरी की। अक्षय ने ट्वीट किया, 'और... अब 'केसरी' की शूटिंग खत्म। यह ऐसी फिल्म है जिसे करने से मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया। 21 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में आपसे मुलाकात होगी।'

परिणीति ने लिखा, 'जब भी मैंने कोई युद्ध आधारित फिल्म देखी, वह उन साहसी लोगों की प्रेम कहानी थी, जिसने मुझे हमेशा प्रेरित किया... ऐसे ऐतिहासिक अनुभव का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं!!! आपकी इस सोच का मुझे हिस्सा बनाने के लिये शुक्रिया अक्षय सर, करण जौहर और अनुराग सर।'

उन्होंने लिखा, 'आप सभी ने सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक बनायी है, जो लोगों ने कभी नहीं देखी होगी। दर्शको - 21 मार्च 2019 को इसे देखना न भूलिएगा।' दोनों अभिनेताओं ने फिल्म से अपने लुक की तस्वीर भी साझा की। 

टॅग्स :केसरीअक्षय कुमारपरिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार