लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी सिंघम जैसा धमाका करेगी तो एवेंजर्स बन सकती है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 22, 2019 08:10 IST

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. भारतीय दर्शकों में इस फिल्म के जबरदस्त क्रेज के बीच अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि भारत में भी 'एवेंजर्स' की तरह कॉप ड्रामा फिल्मों की एक सीरीज बनाने का स्कोप है

Open in App

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. भारतीय दर्शकों में इस फिल्म के जबरदस्त क्रेज के बीच अभिनेता अजय देवगन ने कहा कि भारत में भी 'एवेंजर्स' की तरह कॉप ड्रामा फिल्मों की एक सीरीज बनाने का स्कोप है. यदि रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' भी 'सिंघम' की तरह कामयाब होती है तो यह फ्रेंचाइजी एवेंजर्स की तरह बन सकती है.

रोहित शेट्टी ने अजय के साथ 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत की. इसकी दोनों फिल्में बेहद सफल रही. इसके बाद पिछले साल रणवीर सिंह स्टारर कॉप ड्रामा 'सिम्बा' आई. अब 2020 में आने वाली है 'सूर्यवंशी', जिसमें अक्षय कुमार पुलिस के किरदार में दिखेंगे. 'सिंघम', 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' अलग-अलग फ्रेंचाइजी बनेगी, लेकिन एक कनेक्शन के साथ. इस तरह युनिवर्सेस का बॉलीवुड में काफी स्कोप है. 'सिंघम' एक मजबूत फ्रेंचाइजी है. इसके बाद 'सिम्बा' भी कामयाब रही.

अगर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' भी इसी तरह सफल होती है तो यहां भी 'एवेंजर्स' जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.'' बहरहाल, अजय देवगन इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. उन्होंने हाल ही में 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' की शूटिंग पूरी की है. उनके पास 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया', एसएस राजामौली की 'आरआरआर', फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक समेत की फिल्में हैं.

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?