लाइव न्यूज़ :

Ajay Devgan-Rohit Shetty: रोहित के साथ फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में काम करने को लेकर उत्साहित, देवगन ने कहा-हमारी 11वीं बड़ी हिट होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 21:21 IST

Ajay Devgan-Rohit Shetty: ‘सिंघम अगेन’ देवगन अभिनीत ‘सिंघम’ कड़ी की तीसरी और शेट्टी की पुलिसिया दुनिया की अगली फिल्म है जिस पर वह रणवीर सिंह के साथ ‘सिंबा’ और अक्षय कुमार के साथ ‘सूर्यवंशी’ भी बना चुके हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म के तीसरे भाग की पटकथा सुनी है।इंस्टाग्राम पर शेट्टी के साथ एक तस्वीर पोस्ट किया।नए साल पर ‘सिंघम अगेन’ की पटकथा सुनकर नए साल की अच्छी शुरुआत की।

Ajay Devgan-Rohit Shetty: अभिनेता अजय देवगन ने सोमवार को कहा कि वह रोहित शेट्टी के साथ आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में फिर से काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं जिनके साथ वह लगातार काम करते रहे हैं।

‘सिंघम अगेन’ देवगन अभिनीत ‘सिंघम’ कड़ी की तीसरी और शेट्टी की पुलिसिया दुनिया की अगली फिल्म है जिस पर वह रणवीर सिंह के साथ ‘सिंबा’ और अक्षय कुमार के साथ ‘सूर्यवंशी’ भी बना चुके हैं। देवगन ने इंस्टाग्राम पर शेट्टी के साथ एक तस्वीर पोस्ट किया और खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के तीसरे भाग की पटकथा सुनी है।

53 वर्षीय अभिनेता ने तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा, ‘‘नए साल पर ‘सिंघम अगेन’ की पटकथा सुनकर नए साल की अच्छी शुरुआत की। जो पटकथा मैंने सुनी है वो शानदार है। अगर भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।’’ दिसंबर 2022 में शेट्टी ने खुलासा किया था कि ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी होंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई मुझसे पूछता था कि मैं ‘लेडी सिंघम’ को कब पेश करूंगा। तो यहां है वह। दीपिका पादुकोण ‘सिंघम अगेन’ में मेरी ‘लेडी सिंघम’ होंगी। पुलिस की दुनिया में वह मेरी लेडी सिंघम होंगी और हमने इस पर काम करना शुरू कर दिया है।’’ 

टॅग्स :अजय देवगनरोहित शेट्टीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई चमत्कारी महाराष्ट्र को भी मिले

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार