लाइव न्यूज़ :

तनुश्री दत्ता को अजय देवगन ने दिया करारा जवाब, कहा- आलोक नाथ को हटाने का फैसला...

By भाषा | Updated: April 19, 2019 17:28 IST

Open in App

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा ‘‘दे दे प्यार दे’’ में आलोक नाथ के साथ काम करने के लिए अजय देवगन की आलोचना करने के एक दिन बाद, बॉलीवुड अभिनेता देवगन ने स्पष्ट किया है कि वह फिल्म को फिर से शूट करने का निर्णय अकेले नहीं ले सकते थे। तनुश्री ने कहा था कि नाथ पर सार्वजनिक तौर पर लगाए गए आरोपों के बाद उनके दृश्यों को फिर से शूट करना संभव था, लेकिन नहीं, उन्हें तो अपनी फिल्म में कथित बलात्कारी को रखना था और न केवल (आरोप लगाने वाली विंता नंदा के) उनपर बल्कि हम सभी के जख्मों पर नमक छिड़कना था।

उन्होंने अजय पर आलोकनाथ का बॉलीवुड में वापसी करने का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। गौरतलब है कि अभिनेता आलोक नाथ पर लेखक विंता नंदा ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल उन्हें अग्रिम जमानत मिली हुई है।

जवाब में, अजय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर #मीटू आंदोलन को अपना समर्थन दोहराने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘‘जब पूरा #मीटू आंदोलन चला, तो मैंने फिल्म उद्योग के अपने कई सहयोगियों के साथ स्पष्ट कहा था कि मैं कार्यस्थल पर हर एक महिला का सम्मान करता हूं और मैं उनके खिलाफ किसी भी अन्याय या अत्याचार का समर्थन नहीं करता हूं। मेरे उस रुख में कुछ भी बदलाव नहीं आया है।’’ 

टॅग्स :अजय देवगनतनुश्री दत्ता
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया