लाइव न्यूज़ :

आलोक नाथ के #MeeToo आरोपों पर अजय देवगन ने दिया ये बयान, 'दे दे प्यार दे' में कर रहे हैं 'स्क्रीन शेयर'

By भाषा | Updated: April 2, 2019 16:38 IST

Open in App

अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को ‘दे दे प्यार दे’ के सह-कलाकार आलोक नाथ के खिलाफ लगे #मीटू संबंधी आरोपों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। लेखिका विन्ता नन्दा ने पिछले साल आलोकनाथ पर बलात्कार के आरोप लगाए थे। निर्माता लव रंजन से जब इस मामले पर सवाल किया गया तो देवगन ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए कहा, ‘‘ यह इस पर बात करने के लिए सही जगह नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जिनकी आप बात कर रहे हैं वह फिल्म उसके पहले (उन पर आरोप लगने से पहले) पूरी हो गई थी।’’

देवगन ने यह बयान फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दिया। फिल्म का ट्रेलर अजय देवगन के 50वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया। फिल्म में तब्बू और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। अकीव अली के निर्देशन में बनी ‘दे दे प्यार दे’ 17 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर यानी आज उनकी अपकमिंग फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर रिलीज हुआ है। अजय देवगन के जन्मदिन पर इस कॉमेडी से भरे ट्रेलर को रिलीज किया गया है

पूरे ट्रेलर से पता लग रहा है कि आशीष (अजय देवगन) आयशा (रकुल प्रीति सिंह) और मंजू (तब्बू) की प्रेम कहानी पर ये पूरी फिल्म होने वाली है। जिसमें आशीष और मंजू तलाक ले चुके हैं। तलाक लेने के बाद आशीष के साथ के रात गुजारता है और उसको उससे प्यार हो जाता है। 

50 की उम्र का आशीष और जवान आयशा का प्यार उड़ान भर ही रहा होता है कि एंट्री होती है बाकी के करेक्टर्स की जिसमें मंजू यानि तब्बू और आलोकनाथ की। मंजू आशीष को किसी और के साथ देखकर जल जाती है फिर शुरू होता दो महिलाओं में फंसा हुआ पुरुष की कहानी।

खास ये इस बार इन महिलाओं में उम्र का अंतर है तो ट्वीट भी जबरदस्त है। देखना दिलचस्प होगा कि आशीष फिल्म में लास्ट में किसके हाथ लगता है मंजू या फिर आयशा ट्रेलर देकर आप जमकर हंसेगे तो सोचिए फिल्म आपको कितना मजा देने वाली है। फिल्म 17 मई को बॉक्सऑफिस पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले जब दे दे प्यार दे के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था।

टॅग्स :अजय देवगनआलोक नाथ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीआलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े सहित 22 के खिलाफ हुई FIR, पैसा दोगुना करने के वादा कर बागपत में ग्रामीणों से पांच करोड़ रुपए की ठगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की30000 करोड़ रुपये की विरासत, व्यवसायी संजय कपूर के बैंक खाता फ्रीज?, प्रिया कपूर को झटका, करिश्मा कपूर को राहत

बॉलीवुड चुस्कीकाजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’ कब होगी रिलीज?, फैंस पूछ रहे सवाल?

बॉलीवुड चुस्कीअंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवसः थिरकते कदमों में छिपा जीवन का बड़ा संदेश

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH