लाइव न्यूज़ :

अजय और काजोल ने लोगों से की री- साइकिलिंग की अपील, बेहतर भविष्य बनाने की जताई इच्छा

By भाषा | Updated: January 21, 2019 15:02 IST

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और उनकी अभिनेत्री पत्नी काजोल ने लोगों से प्लास्टिक का पुनर्चक्रण कर पुन: इस्तेमाल करने की शनिवार को अपील की। दोनों ने यहां माहिम क्रीक पर ‘स्टार्ट ए लिटिल गुड’ अभियान के तहत ‘प्लास्टिक बनेगा फंटास्टिक’ मुहिम शुरू की।

काजोल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘समुद्र तटों, सड़कों आदि पर प्लास्टिक बिखरा देख मेरा दिल टूट जाता है। मैं भविष्य को बेहतर बनाने में विश्वास रखती हूं। हालांकि, बदलाव आ रहा है लेकिन स्थिति खराब हो रही है। ऐसा कहा जाता है कि 2050 में समुद्रों में मछलियों से अधिक प्लास्टिक होगा और हमें इसके लिए कुछ करने की जरूरत है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘यह बस प्लास्टिक अलग किए जाने के बारे में है। यह एक छोटी सी चीज है। यदि हम ऐसा करते हैं तो प्लास्टिक का पुर्नचक्रण कर उसका पुन: उपयोग किया जा सकता है।’’ 

अजय ने कहा कि सभी को बेहतर भविष्य के लिए अपना योगदान देने की जरूरत है। अभिनेता ने कहा, ‘‘हमें जिम्मेदारी से काम करना होगा। अगर हम इस बारे में बात करेंगे तो शायद कुछ लोग सुनें...हो सकता है कि कुछ में बदलाव भी आए और वह जिम्मेदारी से काम करें।’’ 

‘प्लास्टिक बनेगा फंटास्टिक’ मुहिम ‘हिन्दुस्तान यूनिलीवर’ की एक पहल है।

टॅग्स :अजय देवगनकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया