लाइव न्यूज़ :

'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' को लेकर वायु सेना ने सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र, निगेटिव इमेज पर जताई आपत्ति

By भाषा | Updated: August 12, 2020 20:01 IST

फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में बल के ‘अनुचित नकारात्मक’ चित्रण पर आपत्ति जताते हुए भारतीय वायु सेना ने सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने कहा कि पिछले महीने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी विचार के लिए पत्र भेजा गया थाफिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है

भारतीय वायु सेना ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में बल के ‘अनुचित नकारात्मक’ चित्रण पर आपत्ति जताते हुए सेंसर बोर्ड को एक पत्र लिखा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह फिल्म बुधवार को नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुयी। यह फिल्म भारतीय वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित है जो 1999 के करगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाली पहली महिला पायलट बनीं। 

इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने किया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना ने फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' के उन कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को एक पत्र लिखा है जिनमें उसे अनुचित रूप से नकारात्मक ढंग से चित्रित किया गया है।" सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने पिछले महीने कुछ वेब सीरीज में सशस्त्र बलों के जवानों के चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सीबीएफसी को पत्र लिखा था। 

उन्होंने कहा कि यह आग्रह किया गया था कि प्रोडक्शन हाउस को सेना से जुड़े किसी विषय पर फिल्म, वृत्तचित्र या वेब सीरीज का प्रसारण करने से पहले मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की सलाह दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों का ‘अपमानजनक चित्रण’ किए जाने के संबंध में मंत्रालय को कुछ शिकायतें मिली थीं। सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी विचार के लिए पत्र भेजा गया था। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सगुंजन सक्सेना द करगिल गर्लजाह्ववी कपूरकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ इंडियन ड्रेस में Janhvi का सिंपल और प्यारा लुक वायरल, देखें तस्वीरें

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?