लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के बाद यूपी के इस पूर्व दिग्गज CM पर बनेगी फिल्म, दमदार टीजर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 7, 2020 06:25 IST

काफी समय से बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है। अब जो नई बायोपिक आने वाली है वो है भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम यादव सिंह की।

Open in App
ठळक मुद्देऐसे राजनेता के जीवन परआधारित फिल्म बनने में एक नेता का नाम और शामिल हो गया है। जिस पर अब फिल्म बनने जा रही है वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव

बॉलीवुड में बीते एक लंबे समय से बायोपिक फिल्मों को चलन चल रहा है। खासकर राजनेताओं के जीवन पर आधारित फिल्में काफी पेश की जा रही हैं। इन फिल्मों को फैंस काफी पसंद भी करते हैं।  प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी.रामा राव और तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर फिल्म फैंस से रूबरू हो रही है।

ऐसे राजनेता के जीवन परआधारित फिल्म बनने में एक नेता का नाम और शामिल हो गया है। जिस पर अब फिल्म बनने जा रही है वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव। फिल्म इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म का नाम मैं मुलायम सिंह यादव है।

हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया  गया है। ये टीजर बहुत ही दमदार है। साथ ही ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था।टीजर की शुरुआत श्री कृष्ण के एक उपदेश से होती है कि अगर तुम उस चीज के लिए नहीं लड़ सकते हो जो तुम चाहते हो तो जो तुम खो चुके हो उसके लिए मत रो। खबर के अनुसार फिल्म सच्ची कहानी पर आधारित होने वाली है।। टीजर की शुरुआत में ही एक पहलवान की एंट्री होती है जो अखाड़े में एक एक कर सभी को धूल चटाता है। सभी को पता है मुलायम सिंह यादव पहलवान रह चुके हैं और फिल्म के टीजर में उसी को मुख्यता से दिखाया गया है।टीजर में कोई डायलॉग तो सुनाई नहीं पड़ता है लेकिन बैकग्राउंड में रजा मुराद का वॉयस ओवर लगातार माहौल बनाता रहता है।

इस फिल्म में अमित सेठी, मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, सुप्रिया कर्णिक, सयाजी शिंदे, सना अमीन शेख, जरीना वहाब जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?