लाइव न्यूज़ :

अदनान सामी ने पाकिस्तान पर किया ट्वीट, लिखा- मैं पाकिस्तान से नफरत कैसे कर सकता हूं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 23, 2019 15:01 IST

पूरे देश में हाउडी मोदी को लेकर चर्चा जोरों पर है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी का एक ट्वीट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार ने को हाउडी मोदी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया है।ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार ने को हाउडी मोदी कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। इसी बीच सिंगर अदनान सामी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल अदनान ने डायर्स डे से मौके पर एक ट्वीट किया था जो सोशल मीडिया पर छा गया है।

अदनान के इस ट्वीट पर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं। यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, आपके इस पोस्ट में पाकिस्तान के लिए नफरत को ना देखकर अच्छा लगाय़ पाकिस्तानी नागरिक के इस कमेंट पर अदनान सामी  ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

अदनान ने ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे प्यारे भाई मैं पाकिस्तान से बिल्कुल नफरत नहीं करता हूं, मैं कर कैसे सकता हूं और करूंगा क्यों। पाकिस्तान के लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया है। इसके लिए मैं भी उनको प्यार वापस दे रहा हूं। मुझे बस उनसे नफरत बै तो खाकी और डंडे के दम पर पाकिस्तान पर राज कर रहे हैं।

अदनान ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'सिर्फ रिकॉर्ड के लिए, मैं पाकिस्तानी आवाम के खिलाफ नहीं हूं। मैं उन सभी से प्यार करता हूं और उनकी इज्जत करता हूं, जो मुझे प्यार करते हैं। इसलिए मैं पाकिस्तान के लोगों को भी प्यार करता हूं। मैं आतंकवाद और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हूं, जो दोनों पड़ोसियों के बीच जंग के लिए उकसाती है। इन्होंने पाकिस्तान के लोगों की मानसिकता और लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है।

गायक अदनान सामी के पास भारत की नागरिकता है, लेकिन वह मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले हैं। अदनान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जिस कारण से कई बार उनको आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। तो वहीं, कई बाद खुद अदनान भी पाकिस्तान की आलोचना करते नजर आते हैं।

टॅग्स :अदनान सामीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार