लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुईं श्रद्धा कपूर, कहा- टेलिस्कोप से मुझे भी दिखाया था चांद

By अमित कुमार | Updated: June 18, 2020 21:51 IST

सुशांत के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया और कोई भी यह यकीन नहीं कर पा रहा कि वो अब इस दुनिया में नही रहें। अब श्रद्धा कपूर ने सुशांत की मौत पर एक इमोशनल नोट लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अब सुशांत की याद में एक पोस्ट लिखा है। सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां बृहस्पतिवार को गंगा में विसर्जित कर दी गईं। सुशांत की अस्थियां उनके पिता के के सिंह, बहन, बहनोई और परिवार के अन्य सदस्यों ने गंगा में प्रवाहित कर दीं।

बहती हवा सा था वो, उड़ती पतंग सा था वो, कहां गया उसे ढूंढ़ो...। सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर अगर फिल्म थ्री इडीयट्स का ये गाना फिल्माया जाए तो वो बिल्कुल फिठ बैठेगा। सुशांत क्रिएटिव माइंड के पर्सन थे। वह अपने जीवन हमेशा कुछ अलग और नया करने की कोशिश करते रहते थे। यही वजह है कि उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। 

फिल्म छिछोरे में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अब सुशांत की याद में एक पोस्ट लिखा है। श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'जो भी हुआ उसे कुबूल कर पाना मुश्किल है। सुशांत के जाने से एक बड़ा खालीपन महसूस हो रहा है। वह अपने जिंदगी को एन्जॉय करता था, उसकी हर चीज में खूबसूरतू ढूढ़ने की आदत भी कमाल थी। वो अपनी ही धुन पर नाचता था। 

श्रद्धा कपूर को सुशांत ने टेलिस्कोप से दिखाया था चांद

श्रद्धा कपूर ने आगे लिखा कि एक बार वह सुशांत के घर गई थी और इस दैरान सुशांत ने उन्हें टेलिस्कोप से चांद दिखाया था। छोटी छोटी चीजों में दिलचस्पी लेने वाला सुशांत इस तरह दुनिया छोड़कर चला जाएगा किस ने सोचा था। मैं तुम्हें याद करूंगी प्यारे सुशांत।'' बता दें कि  सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां बृहस्पतिवार को गंगा में विसर्जित कर दी गईं। सुशांत की अस्थियां उनके पिता के के सिंह, बहन, बहनोई और परिवार के अन्य सदस्यों ने गंगा में प्रवाहित कर दीं।

 

सुशांत के जाने से टूटे परिवार वाले

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि परिवार बिना किसी परेशानी के अपने गृहनगर पहुंच गया है। उन्होंने लिखा, "कल ही अपने पटना स्थित घर पहुंच गए। जिन लोगों ने हमारे लिए प्रार्थना की, जिन्होंने मदद की, उनका धन्यवाद।’ मुंबई पुलिस को जांच के दौरान पता चला था कि सुशांत अवसाद की दवा लिया करते थे। मुंबई में पवन हंस शवदाह गृह में अभिनेता का अंतिम संस्कार परिवार के सदस्यों और फिल्म एवं टीवी उद्योग के करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया गया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतश्रद्धा कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!