लाइव न्यूज़ :

सुशांत से जुड़े मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ीं, ड्रग्स सप्लाई करने का लगा आरोप, चार्जशीट में शामिल भाई का नाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 13, 2022 10:21 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े एक ड्रग मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया गया था। एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में 2020 में सुशांत सिंह की मौत के बाद शुरू की गई हाई-प्रोफाइल जांच में उनके और 34 अन्य लोगों का नाम आरोपी के रूप में है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैसी एजेंसियां भी शामिल हुई थीं। 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े एक ड्रग मामले में आरोप लगाया गया था। एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में 2020 में सुशांत सिंह की मौत के बाद शुरू की गई हाई-प्रोफाइल जांच में उनके और 34 अन्य लोगों का नाम आरोपी के रूप में है। वहीं, चार्जशीट में रिया के भाई शोविक का नाम भी शामिल है। 

सैमुअल मिरांडा, शोविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत और अन्य से गांजा की डिलीवरी प्राप्त करने और वर्ष 2020 में उनके लिए भुगतान करते समय दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उन डिलीवरी को सौंपने के लिए विशेष एनडीपीएस अदालत में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्राफ्ट आरोप प्रस्तुत किए गए। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैसी एजेंसियां भी शामिल हुई थीं। 

यही नहीं, सीबीआई के साथ एनसीबी ने भी रिया चक्रवर्ती से सुशांत के मामले में पूछताछ की थी। सितंबर 2020 में रिया और उनके छोटे भाई शोविक को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था। दोनों को मुंबई की भायखला जेल भेज दिया गया, जहां रिया ने एक महीना बिताया जबकि शोविक को तीन महीने बाद जमानत मिली थी। पिछले साल मुंबई की एक अदालत ने जांच के दौरान जब्त किए गए रिया के लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स को वापस करने का आदेश दिया था।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतNCB Mumbaiसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?