लाइव न्यूज़ :

पत्नी की जासूसी में फंसे एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जानें क्या है पूरा मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 9, 2018 22:25 IST

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अभिनेता पर अपनी ही पत्नी की जासूसी करने का आरोप लगा है।

Open in App

मुंबई(9 मार्च): गैंग्स ऑफ वासेपुर से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अभिनेता पर अपनी ही पत्नी की जासूसी करने का आरोप लगा है।  मुंबई पुलिस ने लोगों के फोन कॉल रिकॉर्ड हासिल करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

इस गिरफ्तारी के बाद नवाज को लेकर खुलासा हुआ है। वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आगे की जांच के लिए ठाणे क्राइम ब्रांच ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी अपने सामने पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह एजेंसी के सामने नहीं पहुंचे हैं। खबरों की मानें तो उनके पेश ना होने के कारण पुलिस ने उनके खिलाफ समन जारी किया है।

 पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक ठाणे  पुलिस ने जिन 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, इन्हीं गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि इनमें से एक आदमी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी की जासूसी के लिए फोन डिटेल्स निकलवाने के लिए हॉयर किया था। ये लोग पैसे लेकर लोगों की जासूसी का काम करते हैं।

नवाज पर आरोप

अभिनेता पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी की जासूसी में कॉल डेटा रिकॉर्ड में जाजूसी की है।  नवाज ने कथित तौर पर एक निजी जासूस को अपनी पत्नी पर जासूसी करने के लिए हायर किया था। क्राइम ब्रांच का कहना है कि वो जांच पूरी होने पर ही कुछ बताएगी। पुलिस का कहना है मामला तब तक आगे नहीं बढ़ पाएगा जब तक नवाज अपने पक्ष का बयान दर्ज नहीं करवाते हैं।

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो वायरल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, भड़के यूजर्स

बॉलीवुड चुस्कीटीकू वेड्स शेरू को मिल रही नकारात्मक समीक्षाओं पर कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कृपया पेड ट्रेंड्स पर न जाएं

बॉलीवुड चुस्कीJogira Sara Ra Ra Box Office Collection Day 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' ने कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीनवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- छोटे शहरों में ही होता है सच्चा रोमांस, वो बैंक बैलेंस पर विचार किए बिना प्यार में पड़ जाते हैं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?