लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बाद निसर्ग महाराष्ट्र के लिए बना चुनौती, तो बॉलीवुड एक्टर ने कहा- मुझे नहीं लगता कि किसी CM को...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 13:56 IST

अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बाद चक्रवाती तूफान बना महाराष्ट्र के लिए चुनौतीबॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने कहा कि किसी भी सीएम को इतनी चुनौतियों का...

'निसर्ग' चक्रवात बुधवार को महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकराएगा और इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार बढ़कर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक जा सकती है। तूफान के पहुंचने से पहले मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम से ही बारिश शुरू हो गई।इस मामले को लेकर हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अपने ट्वीट में अरशद वारसी ने महाराष्ट्र सरकार के कार्यकाल का जिक्र किया और कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी भी मुख्यमंत्री को अपने कार्यकाल की शुरुआत में इतनी चुनौतियां का सामना करना पड़ा होगा, जितना महाराष्ट्र के सीएम को करना पड़ रहा है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे नहीं लगता कि किसी भी सीएम को अपने कार्यकाल की शुरुआत में इतनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा होगा, जितना महाराष्ट्र के सीएम कर रहे हैं। वह मुश्किल से अपने कार्यालय में गए ही थे कि उन्हें मुंबई जैसे शहर में वैश्विक महामारी का सामना करना पड़ा और अब चक्रवाती तूफान। अरशद के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग तरह तरह से इस पर अपनी बात रख रहे हैं। अरशद अपनी खास तरह की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अरशद आखिरी बार पागलपंती फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में थे।

महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ और पालघर जैसे तटीय जिले भी तूफान से प्रभावित हैं। इसके साथ ही गुजरात के वलसाड, नवसारी, सूरत, भावनगर और भरुच जिलों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में भी तूफान का प्रभाव देखा जा रहा है।

टॅग्स :अरशद वारसीचक्रवाती तूफान अम्फानमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?