लाइव न्यूज़ :

जैकलीन फर्नांडीज के हाथ लगी बड़ी फिल्म, बिग बी के साथ इस हिट फिल्म के सीक्वल में आएंगी नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 14, 2019 08:50 IST

2002 की थ्रिलर फिल्म 'आंखें' के सीक्वल को लेकर कई दिनों से चर्चाएं हो रही हैं

Open in App

2002 की थ्रिलर फिल्म 'आंखें' के सीक्वल को लेकर कई दिनों से चर्चाएं हो रही हैं. लेकिन मामला कुछ आगे बढ़ नहीं पाया था. न कहानी के बारे में कुछ पता चला और न ही कास्टिंग को लेकर कोई प्रोग्रेस होती नजर आ रही थी. इससे सबको लग रहा था कि शायद 'आंखें 2' का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है.

लेकिन अब लगता है कि इस फिल्म की कास्टिंग का काम शुरू हो गया है. इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन अहम किरदार निभाएंगे. उन्हें ऑफिशियली साइन भी कर लिया गया है और अब ताजा खबर ये आ रही है कि इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आ सकती हैं. खबरों की मानें तो इन दिनों 'पागलपंती' की शूटिंग में बिजी डायरेक्टर अनीस बज्मी ने 'आंखें 2' के लिए जैकलीन से बात की है.

यह भी कहा जा रहा है कि जैकलीन इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि कास्ट होने पर वह फिल्म में अकेली फीमेल लीड कैरेक्टर होंगी. हालांकि खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. खैर, यदि वाकई जैकलीन को इस फिल्म के लिए साइन किया जाता है तो यह उनकी अमिताभ के साथ दूसरी फिल्म होगी. इससे पहले वह अपनी डेब्यू फिल्म 'अलादीन' में वह बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं.

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया