लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ फरवरी 2022 में रिलीज होगी, जानिए रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘83’ कब सिनेमाहॉल में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 26, 2021 19:43 IST

फिल्म के निर्माता आमिर खान प्रोड्क्शन्स एवं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स हैं। इसमें करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ 1994 में आई टॉम हंक्स की ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक है।आमिर खान प्रोड्क्शन्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह घोषणा की है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ को वैलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज़ करेंगे।

मुंबईः आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अब फरवरी में रिलीज होगी जिसे पहले क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित करने का कार्यक्रम था, वहीं रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘83’ दिसंबर में रिलीज़ की जाएगी। खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ 1994 में आई टॉम हंक्स की ‘फॉरेस्ट गंप’ की आधिकारिक रीमेक है।

इसे क्रिसमस 2021 के मौके पर रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसके रिलीज में देरी हुई है। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को बताया कि अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म अब वैलेंटाइन डे 2022 को रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्माता आमिर खान प्रोड्क्शन्स एवं वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स हैं। इसमें करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी हैं।

आमिर खान प्रोड्क्शन्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह घोषणा की है। बयान के मुताबिक, “ हम महामारी की वजह से देरी का सामना कर रहे हैं, लिहाज़ा हम अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस क्रिसमस पर रिलीज़ नहीं कर पाएंगे। हम ‘लाल सिंह चड्ढा’ को वैलेंटाइन डे 2022 पर रिलीज़ करेंगे।”

इससे एक दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने 22 अक्टूबर से राज्य में सिनेमा घरों को खोलने की इजाजत दे दी है। निर्माताओं ने बयान में यह भी कहा, “हम 22 अक्टूबर से सिनेमा घरों को खोलने के प्रशासन के फैसला का स्वागत करते हैं।” क्रिकेट ड्रामा ‘83’ अब दिसंबर में सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी।

इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान हैं। यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पहला विश्व कप जीतने पर आधारित है। भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में वेस्ट इंडीज़ को हराया था। फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे सिंह ने ट्वीट किया, “ ‘83’ को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मलयालम में क्रिसमस पर रिलीज़ किया जाएगा।”

कई नामी कलाकारों वाली इस फिल्म को पहले अप्रैल 2020 में रिलीज़ किया जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसकी रिलीज़ की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद निर्माताओं ने चार जून 2021 को फिल्म रिलीज़ करने की घोषणा की लेकिन महामारी की दूसरी लहर के कारण तिथि को फिर आगे बढ़ाना पड़ा। इसमें हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी और दीपिका पादुकोण भी हैं। 

टॅग्स :लाल सिंह चड्ढा फिल्म83 मूवीआमिर खानरणवीर सिंहमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच