लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'पानीपत' पर आमिर खान ने दिया ये रिएक्शन, जवाब में अर्जुन कपूर ने भी कह डाली बड़ी बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 5, 2019 10:04 IST

आमिर खान एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं जो काफी कम फिल्मों पर ही अपना रिएक्शन देते हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म 'पानीपत' के लिए क्या कहा है यह जानना काफी दिलचस्प बात है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है।'पानीपत' में अर्जुन कपूर मराठा योध्दा 'सदाशिव राव' के किरदार में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), संजय दत्त और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म 'पानीपत' (Panipat) पर अपना रिएक्शन दिया है। उनका यह रिएक्शन इस समय काफी वायरल भी हो रहा है। आमिर खान (Aamir Khan) एक ऐसी सेलिब्रिटी हैं जो काफी कम फिल्मों पर ही अपना रिएक्शन देते हैं। इसलिए उन्होंने फिल्म 'पानीपत' के लिए क्या कहा है यह जानना काफी दिलचस्प होगा।

आमिर खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्टीट किया है जिसमें उन्होंने फिल्म 'पानीपत' (Panipat) के डायरेक्टर और फिल्म की स्टारकास्ट को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की कामना भी की है। आमिर खान ने ट्विटर पर लिखा, "आशुतोष गोवारिकर, संजय दत्त, अर्जुन कपूर, कृति सेनन आप सभी को पानीपत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं! फिल्म हर सफलताओं को पाने में कामयाब हो!"

आमिर खान के इस ट्वीट पर अब अर्जुन कपूर का भी रिएक्शन सामने आया है। अर्जुन कपूर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके लिखा, "आमिर सर आपका बहुत धन्यवाद... आशा करता हूं कि आप लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के सफर में से थोड़ा समय निकाल कर हमारी फिल्म भी देखेंगे।"

आपको बता दें कि फिल्म 'पानीपत' (Panipat) 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में मराठा योध्दा 'सदाशिव राव' के किरदार में अर्जुन कपूर नजर आएंगे। कृति सेनन मराठा महारानी के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिनका नाम पार्वती बाई होगा।

टॅग्स :पानीपतआमिर खानअर्जुन कपूरसंजय दत्तकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?