लाइव न्यूज़ :

67th National Film Awards: कंगना को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, मनोज वाजपेयी और धनुष को बेस्ट एक्टर का खिताब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2021 13:14 IST

अभिनेत्री कंगना रनौत को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। वहीं साउथ फिल्म के अभिनेता धनुष और बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर मनोज वाजपेई को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की 'छिछोरे' सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गईरजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

67वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। अभिनेत्री कंगना रनौत को फिल्म  'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। वहीं साउथ फिल्म के अभिनेता धनुष और बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर मनोज वाजपेई को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला है। 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर ने अभिनय किया था।

वहीं साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मनोज बाजपेयी को उनकी फिल्म भोंसले के लिए यह पुरस्कार मिला है। वहीं धनुष को उनकी फिल्म 'असुरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब दिया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर आधारित फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' के लिए अभिनेत्री पल्लवी जोशी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब मिला है। 

आपको बता दे कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। इन राष्ट्रीय पुरस्कारों को तब राजकीय फिल्म पुरस्कार कहा जाता था। पहले फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पहला खिताब मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था। वहीं 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया जा रहा है। विजेताओं को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

टॅग्स :कंगना रनौतमनोज बाजपेयीधनुष
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमनोज बाजपेयी ने 'घूसखोर पंडित' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह किसी समुदाय पर कोई कमेंट नहीं है'

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?