लाइव न्यूज़ :

दिलवाले दुलहनिया ले जायेंगे के 25 साल: लंदन में शाहरूख एवं काजोल की प्रतिमा लगेगी

By भाषा | Updated: October 19, 2020 16:20 IST

यशराज फिल्म की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लीसेस्टर चौक पर स्थित ओडियोन सिनेमा के बाहर पूर्वी हिस्से के साथ ये प्रतिमा लगायी जायेगी ।

Open in App
ठळक मुद्देदिलवाले दुलहनिया ले जायेंगे’ एक प्रेम कहानी है इस प्रतिमा का अनावरण अगले साल किया जायेगा।

बॉलीवुड की सुपर हिट फिल्म 'दिलवाले दुलहनिया ले जायेंगे’ के 25 साल पूरे होने पर अगले साल 2021 में लंदन के लीसेस्टर चौक पर इसके नायक शाहरूख खान एवं नायिका कालोल की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। ‘दिलवाले दुलहनिया ले जायेंगे’ एक प्रेम कहानी है जो 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी।

इसमें शाहरूख खान एवं काजोल ने क्रमश: राज एवं सिमरन की भूमिका निभाई है। दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं। ‘हार्ट आफ लंदन बिजनेस अलायंस’ ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुये कहा कि ‘दिलवाले दुलहनिया ले जायेंगे’ की यह प्रतिमा लंदन के बीचो बीच स्थित लीसेस्टर चौक पर फिल्माये गये सिनेमा के दृश्य का हिस्सा होगी।

इस फिल्म के एक दृश्य में राज और सिमरन एक दूसरे को क्रॉस करते हैं और तब वे एक दूसरे को जानते भी नहीं होते हैं। यह दृश्य लीसेस्टर चौक पर फिल्माया गया था। इसके अलावा और भी कई दृश्य इस जगह के हैं ।

यशराज फिल्म की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लीसेस्टर चौक पर स्थित ओडियोन सिनेमा के बाहर पूर्वी हिस्से के साथ ये प्रतिमा लगायी जायेगी । इस प्रतिमा का अनावरण अगले साल किया जायेगा। आयोजकों को उम्मीद है कि काजोल एवं शाहरूख खान इस मौके पर उपस्थित होंगे । 

टॅग्स :शाहरुख़ खानकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया