लाइव न्यूज़ :

फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं रिया चक्रवर्ती, फैंस की मांग- एक्ट्रेस से सूद समेत वसूले जाएं सुशांत सिंह राजपूत के 15 करोड़ रुपये

By अमित कुमार | Updated: July 30, 2020 09:07 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। इसके बादल से ही रिया पर लगातार फैंस का गुस्सा फूट रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग भी हो रही है।रिया के खिलाफ ही मामला दर्ज होने से सुशांत के फैंस उन पर खूब निशाना साध रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ट्रोलर्स के निशाने पर रहीं रिया चक्रवर्ती एक बार फिर जमकर ट्रोल हो रही हैं। हाल में उन्होंने सुशांत मामले में सीबीआई जांच की मांग करके थोड़ी सहानुभूति जुटाने की कोशिश तो की थी लेकिन अब उनके खिलाफ ही मामला दर्ज होने से सुशांत के फैंस उन पर खूब निशाना साध रहे हैं। फैंस पुलिस से रिया को अरेस्ट करने की मांग भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर रिया की गिरफ्तारी की मांग काफी तेज हो गई है। एक यूजर ने लिखा है, ''मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। रिया ने सुशांत के पैसे, ज्वेलरी और मेडिकल रिपोर्ट चुरा ली। वो उन्हीं रिपोर्ट के जरिए सुशांत को ब्लैकमेल करती थी, ये कहकर कि इसे मीडिया में लीक कर देगी। सुशांत ने रिया की वजह से बहुत सहन किया।'' एक यूजर ने रिया के पूरे परिवार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। 

ब्याज के साथ वसूले जाएं सुशांत सिंह राजपूत के पैसे

यूजर के मुताबिक सुशांत के बाद अब रिया का परिवार किसी दूसरे शिकार की तलाश में होगा। लेकिन अब शायद उनका ये सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने रिया को जेल में डालने की मांग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा गया है, ''सच्चाई की हमेशा जीत होती है। उस दिन का इंतजार नहीं होता जब रिया, संदीप, सिद्धार्थ पिठानी को जेल में डाला जाएगा। उम्मीद करते हैं सभी को नर्क नसीब हो।''एक यूजर ने मांग की है कि रिया द्वारा निकाले गए 15 करोड़ रु. ब्याज के साथ वसूले जाएं।

 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच