लाइव न्यूज़ :

102 Not Out Movie Review: अमिताभ बच्चन कर देंगे दर्शकों को क्लीन बोल्ड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 3, 2018 07:58 IST

102 नॉट आउट मूवी रिव्यू: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के लीड रोड वाली  102 नॉट आउट ऐसी ही फिल्म है।  102 नॉट आउट चार मई को पूरे देश में रिलीज हो रही है।

Open in App

बॉलीवुड के दो वेटेरन हीरो हों तो फिल्म के पैसा वसूल होने की पूरी उम्मीद रहती है। अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के लीड रोल वाली  102 नॉट आउट ऐसी ही फिल्म है।  102 नॉट आउट चार मई को पूरे देश में रिलीज हो रही है। फिल्म में अमिताभ और ऋषि बाप-बेटे के रोल में हैं। फिल्म सौम्या जोशी के गुजराती नाटक पर आधारित है।

102 नॉट आउट की स्टारकास्ट-

निर्देशक- उमेश शुक्लाअभिनेता- अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, जिमित त्रिवेदीस्क्रीनप्ले- विशाल पाटिलसंगीत- सलीम-सुलेमानसिनेमैटोग्राफी- लक्ष्मण उतेरकरएडिटर- बोधादित्य बनर्जीडिस्ट्रिब्यूटर- सोनी पिक्चर्सरनिंग टाइम- 101 मिनट

मनोरंजन जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

102 नॉट आउट की कहानी- 

दत्तात्रेय वखारिया (अमिताभ बच्चन) की उम्र 102 साल है, तो उनके बेटे बाबूलाल वखारिया (ऋषि कपूर) की उम्र 75 साल है। बाबूलाल जिंदगी को बहुत गंभीरता और गुरुता के साथ जीता है। बाबूलाल का का बेटा धीरू (जिमित त्रिवेदी) विदेश रहता है और वो चाहता है कि वो वापस देश आ जाए। बाबूलाल की लाइफ आम बुजुर्गों जैसी ही है। वहीं उसके पिता दत्तात्रेय पूरी जिंदादिली से जीवन जीते हैं। दत्तात्रेय 118 साल तक जीकर दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित शख्स होने का रिकॉर्ड बनाना चाहता है। दत्तात्रेय अपने बेटे बाबूलाल के बोझिल लाइफ स्टाल से तंग आकर उसे ओल्ड एज होम भेज देना चाहता है। 75 सालों से पिता के साथ रहते हुए बाबूलाल ओल्ड एज होम नहीं जाना चाहता। बाप और बेटे के बीच इसे लेकर काफी चुटीली और मजेदार रस्साकशी होती है जिसके इर्दगिर्द फिल्म घूमती है।

आखिर क्यों, मौत के इतने दिन बाद वायरल हो रहे हैं श्रीदेवी के ये दो वीडियो? देखिये यहाँ

102 नॉट आउट में क्या है ख़ास?

लीविंग लीजेंड बन चुके अमिताभ बच्चन और उनके साथ चार दशकों से फिल्मी दुनिया में सक्रिय ऋषि कपूर को पर्दे पर लाजवाब अभिनय करते देखना ही अपने आप में फिल्म देखने के लिए काफी है। अमिताभ ने जिस तरह फिल्म में 75 साल के बेटे के 102 साल के बाप का रोल किया है उससे उन्हीं की फिल्म शहंशाह का डॉयलॉग याद आता है, "रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह।" ऋषि कपूर ने भी फिल्म में अमिताभ का साथ बखूबी निभाया है। अमिताभ और ऋषि के चाहने वालों को दोनों को साथ देखकर अमर अकबर एंथोनी, कभी-कभी, नसीब और कूली जैसी फिल्मों की याद आएगी जिनमें इन दो अभिनेताओं ने साथ-साथ अभिनय किया था। 

102 नॉट आउट का मैसेज-

एक लाइन में कहें तो फिल्म का संदेश सीधा और सरल है, जिंदगी जिंदादिली का नाम है। आदम उम्र से नहीं बल्कि अपनी सोच से बूढ़ा होता है। इसलिए जीना काफी नहीं जिंदादिली से जीना जरूरी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :अमिताभ बच्चनऋषि कपूरफिल्म समीक्षा102 नॉट आउट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीDo Deewane Seher Mein movie review: मेट्रो सिटी की भागदौड़ में चमकती इमोशनल एक लव स्टोरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?