लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अमेरिकी चुनाव में ध्रुवीकरण और बढ़ने का अंदेशा

By शोभना जैन | Updated: July 19, 2024 10:28 IST

हाल के हमले के बाद ऐसा लगता है कि जो मध्यमार्गी मतदाता हैं, जो किसी पार्टी से संबद्ध नहीं हैं और वैसे रिपब्लिकन, जो ट्रम्प को लेकर आश्वस्त नहीं थे, ये लोग अब ट्रम्प को समर्थन दे सकते हैं।

Open in App

अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने 81 वर्षीय राष्ट्रपति जो बाइडेन की सेहत के कारण उनकी उम्मीदवारी को लेकर अभी तक सवालिया निशान लगे हुए हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रपति 78 वर्षीय डोनाल्ड ट्रम्प पर हाल ही में उनकी रिपब्लिकन पार्टी की चुनाव सभा में हुए हमले से पिछले कई दशकों से पहले से ही सैद्धांतिक-सांस्कृतिक तौर पर काफी बंट चुके अमेरिका में ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के रिपब्लिकन नारे के तहत अमेरिका का इकबाल दोबारा बुलंद किए जाने की बात कही जा रही है।

लेकिन इससे देश के अंदर खाइयां और गहरी होने का अंदेशा जताया जा रहा है। खास तौर पर ऐसी स्थिति में वहां यह सवाल और मुखरता से पूछा जा रहा है कि क्या यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दिशा बदल सकता है?

अमेरिकी चुनाव के मतदान में चार महीने बचे हैं लेकिन समाज में राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक अलगाव इस कदर बढ़ चुका है कि विभाजन खत्म होने की उम्मीद नजर नहीं आती। अगर राजनीतिक ध्रुवीकरण की बात करें तो वह बहुत अधिक हो चुका है। लेकिन वहां अगर तनावपूर्ण हालात में किसी तरह की राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति पैदा होती है तो यह पूरी दुनिया के लिए अच्छी खबर नहीं होगी। कुल मिलाकर इस सबके चलते चुनाव में अब तक व्यापार नीति, विदेश नीति, आव्रजन, गर्भपात जैसे अहम चुनावी मुद्दे फिलहाल तो दबे ही नजर आते हैं।

दरअसल अमेरिका की राजनीतिक संस्कृति में, जो व्यक्ति डेमोक्रेट या रिपब्लिकन होता है, माना जाता है कि जीवन भर अपनी पार्टी का समर्थक बना रहता है। ऐसे बहुत कम लोग अपनी पसंदीदा पार्टी को छोड़कर विरोधी पार्टी के लिए मतदान करते हैं। लेकिन हाल के हमले के बाद ऐसा लगता है कि जो मध्यमार्गी मतदाता हैं, जो किसी पार्टी से संबद्ध नहीं हैं और वैसे रिपब्लिकन, जो ट्रम्प को लेकर आश्वस्त नहीं थे, ये लोग अब ट्रम्प को समर्थन दे सकते हैं। हालांकि इस घटना के बाद दोनों शीर्ष नेताओं ने शांति की अपील की है लेकिन गन लॉबी ने अमेरिकी समाज, विशेष तौर पर युवाओं में अपनी गहरी पैठ बना ली है।

अमेरिका में लोगों को हथियार रखने का कानूनी अधिकार है। अधिकतर नागरिकों के पास बंदूकें हैं। अमेरिका में ‘गन लॉबी’ बहुत ताकतवर है और हिंसक माहौल बनाने में उसकी भी एक भूमिका है। ट्रम्प इस लॉबी के बड़े समर्थक हैं।

बहरहाल, यह तो भविष्य ही बताएगा कि क्या चुनाव के बाद जो भी राष्ट्रपति बनेगा उससे समाज में अलगाव कुछ कम होगा, लेकिन चुनाव प्रचार जिस तरह से आक्रामक होता जा रहा है, खास तौर पर ट्रम्प और उनके समर्थक जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, उससे ऐसी संभावना क्षीण ही नजर आती है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपUSजो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्व अधिक खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?