लाइव न्यूज़ :

जयंतीलाल भंडारी का ब्लॉगः बर्बादी की ओर पाक की अर्थव्यवस्था 

By डॉ जयंती लाल भण्डारी | Updated: August 30, 2019 06:20 IST

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और पिछले कुछ दिनों से पीओके में भारत से युद्ध की तैयारी कर रहा है. ऐसे में दुनिया के अर्थविशेषज्ञों का कहना है कि यदि पाकिस्तान भारत पर युद्ध थोपने का दुस्साहस करता है तो पहले से ही कमजोर दिखाई दे रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी. 

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों पाकिस्तान युद्ध का माहौल तैयार कर कश्मीर पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सेना तैनात करते हुए दिखाई दे रहा है.11 अगस्त को पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के द्वारा जारी किए गए महंगाई के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में महंगाई छलांगें लगाकर बढ़ रही है.

इन दिनों पाकिस्तान युद्ध का माहौल तैयार कर कश्मीर पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सेना तैनात करते हुए दिखाई दे रहा है. ऐसे में सीमा पार की सैन्य गतिविधियों को लेकर भारतीय सेना भी अलर्ट पर है. हाल ही में 26 अगस्त को फ्रांस में जी-7 सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अपनी वार्ता में कश्मीर मामले में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई गुंजाइश नहीं होने के वक्तव्य के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भारत के साथ युद्ध और परमाणु युद्ध की धमकी दी है. 

यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और पिछले कुछ दिनों से पीओके में भारत से युद्ध की तैयारी कर रहा है. ऐसे में दुनिया के अर्थविशेषज्ञों का कहना है कि यदि पाकिस्तान भारत पर युद्ध थोपने का दुस्साहस करता है तो पहले से ही कमजोर दिखाई दे रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी. 

इसमें कोई दो मत नहीं है कि इस समय भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती का दौर है, फिर भी भारतीय अर्थव्यवस्था पाक की अर्थव्यवस्था से मजबूत है. भारतीय अर्थव्यवस्था पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था से 9 गुना बड़ी है और विकास दर, विदेशी मुद्रा भंडार तथा महंगाई नियंत्रण के मामले में भारतीय अर्थव्यवस्था पाकिस्तान की तुलना में बहुत अच्छी स्थिति में है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. 

11 अगस्त को पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के द्वारा जारी किए गए महंगाई के आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में महंगाई छलांगें लगाकर बढ़ रही है. जुलाई 2019 में पाकिस्तान में महंगाई दर 10.34 फीसदी रही है, जो कि पिछले साल जुलाई 2018 में 5.86 फीसदी थी. जबकि भारत में महंगाई कम बढ़ी है. 13 अगस्त को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार भारत में खुदरा महंगाई दर 3.52 फीसदी है. 

यदि पाकिस्तान भारत पर युद्ध थोपता है, तो यह पाकिस्तान का आत्माघाती कदम होगा. वस्तुत: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधान खत्म करने के बाद भारत के साथ कारोबार संबंध तोड़ना पाकिस्तान के लिए महंगाई बढ़ाने का बड़ा कारण बना है, अब यदि पाकिस्तान भारत पर कोई युद्ध थोपता है, तो ऐसा युद्ध पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को चौपट करने वाला सिद्ध होगा.

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO