लाइव न्यूज़ :

नवाज को सजा से पाक में उठता सियासी तूफान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 13, 2018 08:30 IST

 हाल ही में पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने वहां के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 10 वर्षो के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

Open in App

लेखक- गौरीशंकर राजहंस

 हाल ही में पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने वहां के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 10 वर्षो के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला पनामा पेपर द्वारा उजागर किए गए अरबों डॉलर के भ्रष्टाचार से संबंधित है। उनकी लड़की मरियम शरीफ को भी भ्रष्टाचार के मामले में 7 वर्ष की कठोर सजा और 2 मिलियन पाउंड का जुर्माना लगाया है। मरियम के पति मोहम्मद सफदर को एक वर्ष की सजा कोर्ट ने सुनाई है क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधी मामले की सुनवाई में सहयोग नहीं किया था। 

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इन दिनों अपनी कैंसरग्रस्त पत्नी कुलसूम शरीफ के इलाज के सिलसिले में लंदन में हैं। कुलसूम शरीफ को गले का कैंसर है और उनकी स्थिति अत्यंत ही नाजुक है। नवाज शरीफ ने कोर्ट से यह आग्रह किया था कि कोर्ट का निर्णय कुछ दिनों के बाद सुनाया जाए जब वह अपनी पत्नी के इलाज के बाद लंदन से पाकिस्तान लौटें। परंतु कोर्ट ने उनकी बात नहीं मानी। 

कोर्ट द्वारा 10 वर्षो के कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद नवाज शरीफ ने लंदन में एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सेना और अदालतें मिली हुई हैं। अदालतें वही निर्णय सुनाती हैं जो सेना चाहती है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी कहा कि वह डरकर भागने वाले नहीं हैं। वह शीघ्र ही पाकिस्तान जाएंगे और वहां की जनता को कोर्ट और सेना के नापाक गठबंधन के बारे में आगाह करेंगे। परंतु लाख टके का प्रश्न यह है कि क्या वे सचमुच पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान में हवाई जहाज से उतरते ही उन्हें लंबे समय के लिए जेल में डाल दिया जाएगा। 

कोर्ट ने यह जरूर कहा है कि इस सजा के खिलाफ नवाज शरीफ हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं। परंतु सच यह है कि उनमें सुनवाई होने में वर्षो लग जाते हैं और आज की तारीख में पाकिस्तान में सेना का वर्चस्व है और सेना के खिलाफ कोई कोर्ट निर्णय नहीं देगा। खबर है कि पाकिस्तान की सियासत में उनके प्रतिद्वंद्वी इमरान खान ने सेना से समझौता कर लिया है और वे वही करेंगे जो सेना चाहेगी। उधर नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ ने भी सेना के सामने घुटने टेक दिए हैं। इसलिए पाकिस्तान लौटने के बाद वहां नवाज शरीफ को किसी का सहारा मिलने की आशा नहीं है। आगामी कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि नवाज शरीफ ने आखिर क्या फैसला किया। जो लोग दक्षिण एशिया की राजनीति में दिलचस्पी लेते हैं वे सांस रोककर नवाज शरीफ के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :नवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSajjan Jindal attends wedding Nawaz Sharif grandson in Lahore: विशेष विमान से मुंबई से परिवार के साथ लाहौर पहुंचे सज्जन जिंदल, नवाज शरीफ के पोते की शादी में शिरकत

विश्वएस. जयशंकर के दौरे के बाद बदले पाकिस्तान के तेवर! भारत से रिश्ते सुधारने की नवाज शरीफ ने की वकालत, जानें क्या कहा

विश्वToshakhana corruption case: अदियाला जेल में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी, रिमांड 11 दिन के लिए बढ़ाई और सुनवाई 19 अगस्त तक स्थगित

विश्वwatch Bangladesh live update: पड़ोसी देश में हालात!, तालिबान, पाकिस्तान, श्रीलंका के बाद बांग्लादेश..., राष्ट्रपति से लेकर पीएम आवास पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, देखें 20 वीडियो

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत