लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉगः जलवायु संकट को सुनहरा अवसर मानता अमेरिका 

By प्रमोद भार्गव | Updated: May 15, 2019 07:24 IST

समुद्री व हिमालयी बर्फ के पिघलने से जलस्तर बढ़ रहा है जिसके नतीजे दिखने लगे हैं. इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकार्ता बदलने का प्रस्ताव संसद से पारित करा लिया है. जकार्ता दुनिया में तेजी से डूबने वाले शहरों में से एक है. समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण जकार्ता का बड़ा हिस्सा 2050 तक डूब सकता है. 

Open in App

समूची दुनिया में जहां धरती को बचाने की चिंता की जा रही है, वहीं पेरिस समझौते से पीछे हटने वाले अमेरिका ने जलवायु परिवर्तन के संकट को व्यापार का सुनहरा अवसर मान लिया है. अमेरिका के इस कुतर्क से दुनिया के पर्यावरणविद हैरान हैं. क्योंकि आर्कटिक में पिघलती बर्फ का सीधा संबंध सूखे, बाढ़ और लू के साथ माना जा रहा है. समुद्री व हिमालयी बर्फ के पिघलने से जलस्तर बढ़ रहा है जिसके नतीजे दिखने लगे हैं. इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकार्ता बदलने का प्रस्ताव संसद से पारित करा लिया है. जकार्ता दुनिया में तेजी से डूबने वाले शहरों में से एक है. समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण जकार्ता का बड़ा हिस्सा 2050 तक डूब सकता है. 

इसी माह फिनलैंड में जलवायु परिवर्तन को लेकर आर्कटिक सम्मेलन हुआ, जिसमें आठ आर्कटिक देशों कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नार्वे, रूस, स्वीडन और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो हिस्सा लेने पहुंचे थे. पोंपियो ने चिंता व्यक्त करने की बजाय जलवायु संकट को ठीक ठहराया. कहा कि समुद्र में जमी बर्फ के पिघलने से व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे अमेरिकी व्यापार में वृद्घि होगी.

बीते साल पोलैंड के कातोवित्स शहर में 2015 के पेरिस समझौते के बाद जलवायु परिवर्तन की बैठक में 200 देशों के प्रतिनिधि गंभीर पर्यावरणीय चेतावनियों और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरों पर सहमत दिखे थे. इन प्रतिनिधियों ने 133 पन्नों की एक नियमावली को अंतिम रूप दिया था, जिसमें वैश्विक तापमान वृद्घि को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखने की मांग पर सहमति बन गई थी. यह समझौता 2020 से प्रभावी होना है. हालांकि इस पर अमल करना आसान नहीं है. शायद इसीलिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटारेस ने कहा है कि ‘इसे पूरी तरह लागू करने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति दिखानी होगी.’ 

जलवायु परिवर्तन के असर पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों का मानना है कि सन् 2100 तक धरती के तापमान में वृद्घि को नहीं रोका गया तो हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे क्योंकि इसका सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ रहा है. धरती की नमी घट रही है और शुष्कता बढ़ रही है. भविष्य में अन्न उत्पादन में भारी कमी की आशंका जताई जा रही है. 

इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एशिया के किसानों को कृषि को अनुकूल बनाने के लिए प्रतिवर्ष करीब पांच अरब डॉलर का अतिरिक्त खर्च उठाना होगा. अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति शोध संस्थान के अनुसार, अगर यही स्थिति बनी रही तो एशिया में 1 करोड़ 10 लाख, अफ्रीका में एक करोड़ और शेष दुनिया में 40 लाख बच्चों को भूखा रहना होगा. ऐसे में अमेरिका द्वारा जलवायु परिवर्तन की खिल्ली उड़ाना भविष्य में दुनिया के लिए संकट का कारण बन सकता है.

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान