लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भाजपा के हाथ से फिसलते राज्य

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 26, 2019 07:32 IST

हरियाणा में यदि चौटाला-पार्टी का टेका नहीं मिलता तो वहां से भी भाजपा गई थी. सिर्फ उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे बड़े प्रांतों में भाजपा अपने दम पर टिकी हुई है. कर्नाटक में भी किसी तरह गाड़ी चल रही है. यदि इन प्रांतों में भी आज चुनाव हो जाएं तो क्या होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता.

Open in App
ठळक मुद्दे2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय मिली. लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र और अब झारखंड में भाजपा का क्षरण किस बात का सूचक है?

झारखंड में अपनी हार से यदि भाजपा कोई सबक नहीं लेगी तो अब उसे पछताने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा. हिंदी इलाके में जन्मी, पली-बढ़ी भाजपा का अब हिंदी इलाके से ही सूपड़ा साफ होने लगा है. 2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय मिली. लेकिन मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र और अब झारखंड में भाजपा का क्षरण किस बात का सूचक है?

हरियाणा में यदि चौटाला-पार्टी का टेका नहीं मिलता तो वहां से भी भाजपा गई थी. सिर्फ उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे बड़े प्रांतों में भाजपा अपने दम पर टिकी हुई है. कर्नाटक में भी किसी तरह गाड़ी चल रही है. यदि इन प्रांतों में भी आज चुनाव हो जाएं तो क्या होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता.

अकेले झारखंड में भाजपा की हार के जो छह-सात कारण हैं, वे सब आप सुन चुके हैं और पढ़ चुके हैं. उनके बारे में मुझे यहां कुछ नहीं कहना है. मैं तो इससे भी ज्यादा बुनियादी सवाल कर रहा हूं. सारे देश में भाजपा से हो रहे इस मोहभंग का कारण क्या है? देश की जनता कई फैसलों से तंग आ चुकी है. वह नोटबंदी का हो, जीएसटी का हो, नागरिकता कानून का हो या स्वच्छ भारत का हो. उस पर भीड़ की अंधी हिंसा, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, नेताओं की प्रचारप्रियता भारी पड़ रही है.

ऐसा नहीं है कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को इन सबका पता नहीं चल रहा है. उन्हें सब पता है. उन्हें पता है कि उनके बड़े नेता जनता से नहीं, सिर्फ नौकरशाहों से संवाद करते हैं. अब पालकी के नीचे लगे कंधे एक के बाद एक खिसकते जा रहे हैं. इन खिसकते हुए कंधों का विकल्प ‘हिंदू वोट बैंक’ तो कतई नहीं बन सकता. हिंदू, हिंदू जरूर है लेकिन वह आंख मूंदकर नहीं बैठा हुआ है. 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबाथरूम में गिरी मां नाहिदा परवीन और मौत, बेटी ने रिश्तेदार को किया फोन?, 4500000 रुपये के लिए प्रेमी अरबाज के साथ मिलकर तकिए से गला घोंटकर हत्या की?

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

ज़रा हटकेऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में काम प्रभावित?, झारखंड की राजधानी रांची सदर अस्पताल में पानी की किल्लत ने खोली पोल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा