लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः भारतीय भाषाओं का सम्मान

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: May 23, 2022 13:46 IST

सभी भाषाओं को नौकरानी बनाकर अंग्रेजी खुद महारानी बनी बैठी है। कानून सदा अंग्रेजी में बनते रहे हैं, अदालतों के फैसले अंग्रेजी में होते हैं, मंत्रिमंडल के फैसले अंग्रेजी में होते रहे हैं और हमारी उच्च नौकरशाही अंग्रेजी में सारे काम करती है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कई मुद्दे उठाए, जिसमें भाषा का मुद्दा प्रमुख था. राजभाषा हिंदी को लेकर पिछले दिनों दक्षिण में काफी विवाद छिड़ा था। मोदी ने यह बिल्कुल ठीक कहा कि सभी भारतीय भाषाओं को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।

सभी भाषाओं को नौकरानी बनाकर अंग्रेजी खुद महारानी बनी बैठी है। कानून सदा अंग्रेजी में बनते रहे हैं, अदालतों के फैसले अंग्रेजी में होते हैं, मंत्रिमंडल के फैसले अंग्रेजी में होते रहे हैं और हमारी उच्च नौकरशाही अंग्रेजी में सारे काम करती है। भारत की शिक्षा और चिकित्सा में भी अंग्रेजी छाई हुई है। आज से लगभग 55-56 साल पहले मैंने अपना अंतरराष्ट्रीय राजनीति का शोधग्रंथ हिंदी में लिखने की मांग की थी तो संसद ठप हो गई थी। आखिरकार मेरी विजय हुई। जवाहरलाल नेहरू विवि में सबसे पहली पीएचडी लेनेवालों में मेरा नाम था लेकिन आज तक भारत के कितने विश्वविद्यालयों में कितनी पीएचडी हिंदी माध्यम से हुई हैं?

महर्षि दयानंद, महात्मा गांधी और डॉ. राममनोहर लोहिया ने अंग्रेजी की गुलामी के दुष्परिणामों को बहुत अच्छी तरह से रेखांकित किया था। गुरु गोलवलकर, दीनदयाल उपाध्याय, अटलजी तथा मुलायम सिंह, राजनारायण और मधु लिमये ने इस अभियान को जमकर चलाया था।  मेरा कहना है कि अंग्रेजी को मिटाओ मत लेकिन अंग्रेजी को हटाओ। अगर आप उसे हटा सके तो हिंदी एवं समस्त भारतीय भाषाएं तो अपने आप सम्मान पा जाएंगी।

टॅग्स :हिन्दीनरेंद्र मोदीहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

भारतAndhra Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बस हादसे पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान

भारतपीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से बात की, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस, देखें वायरल वीडियो

भारतWest Bengal: दक्षिण कोलकाता के बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर हुईं खाक

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

भारतदिल्ली में अब 11 नहीं 13 जिले होंगे, बदल गया राजधानी का नक्शा; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के 4 उड़ान संचालन अधिकारियों का निलंबन, सीईओ पीटर एल्बर्स आज डीसीजीए समिति से करेंगे मुलाकात